फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PM Narendra Modi interacted with Bareilly teacher Ranjana Aggarwal

UP News: प्रधानमंत्री मोदी ने बरेली की शिक्षिका रंजना अग्रवाल से की बात, बच्चों को पढ़ाने के तरीके को सराहा

Sat, 30 Sep 2023 02:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Sep 2023 02:45 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बरेली की शिक्षक रंजना अग्रवाल के कार्य को सराहा है। रंजना अग्रवाल बहेड़ी के प्राथमिक स्कूल शाहपुर में कार्यरत हैं। प्रधानमंत्री ने शनिवार को वर्चुअल तरीके से उनसे संवाद किया। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi interacted with Bareilly teacher Ranjana Aggarwal
पीएम मोदी ने शिक्षिका रंजना अग्रवाल से किया संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत संकल्प सप्ताह की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में बरेली जिले के बहेड़ी ब्लॉक का चयन किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल माध्यम से शिक्षकों से संवाद किया। स्मार्ट क्लास और पठन-पाठन व्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री ने शिक्षिका रंजना अग्रवाल संवाद किया। उनके प्रयासों की सराहना की। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने शिक्षिका से पूछा कि आप अपने स्कूल के साथ मिलकर ऐसे कौन से बदलाव लाने की योजना बना रही हैं, जिससे पढ़ाई बेहतर हो सके। इसके जवाब में रंजना ने कहा कि वह परंपरागत शिक्षा को छोड़कर एक्टिविटी बेस पढ़ाई पर ध्यान दूंगी। खेल-खेल में बच्चों को सिखाऊंगी। इससे बच्चों का शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नारी शक्ति: बरेली रेंज के आठ थानों में अब महिला थानेदार, सोनी शुक्ला के हाथ परौर थाने की कमान
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ-साथ बाल सभा, प्रार्थना सभा में नई नई गतिविधियां जैसे म्यूजिकल पीटी, योग आदि कहानियां और शैक्षिक भ्रमण आदि के द्वारा बच्चों को सिखाऊंगी। स्मार्ट क्लास का प्रयोग भी करुंगी। आधुनिकता के युग में बच्चों को तकनीकी से नहीं जोड़ेंगे तो ये पिछड़ जाएंगे। शिक्षिका ने बताया कि जिले में 2500 से अधिक सरकारी विद्यालय हैं। सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लास उपलब्ध है।

प्रधानमंत्री ने पूछा- जहां स्मार्ट क्लास नहीं है, वहां कैसे पढ़ाएंगी 
प्रधानमंत्री मोदी ने पूछा कि जहां स्मार्ट क्लास नहीं है, उन स्कूलों के बच्चों के साथ ऐसी कौन सी तकनीक का उपयोग करेंगी। इस पर शिक्षिका ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़े, इसलिए उन्होंने गणित, हिंदी, अंग्रेजी विषयों के प्ले कार्ड बनवाए ताकि बच्चे खेल-खेल में पढ़ाई करें। इस दौरान प्रधानमंत्री ने शिक्षिका के साथ बैठी छात्रा से भी बात की। उससे नाम पूछा। इस पर छात्रा ने अपना नाम कामिनी बताया। 



प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत की एक शर्त है कि हमारे बच्चों की उत्कृष्ट शिक्षा हो। शिक्षक समर्पित भाव से इस कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि समर्पण की ताकत ही परिवर्तन लाती है। संकल्प से सिद्धि का रास्ता इसी समर्पण से जाता है। इसके सुखद परिणाम मिलते हैं। प्रधानमंत्री ने शिक्षा के प्रति समर्पण भाव रखने वाले सभी शिक्षकों का अभिनंदन किया। बता दें कि राजकीय इंटर कॉलेज बरेली स्थित स्मार्ट ऑडिटोरियम में संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें 211 शिक्षकों और निपुण बच्चों ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed