फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PM Modi controlled dissent in the name of MP Santosh Gangwar in Bareilly

Bareilly: सांसद संतोष गंगवार के बहाने पीएम मोदी ने असंतोष को थामा, पीलीभीत से साधे बरेली के समीकरण

Wed, 10 Apr 2024 11:49 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली / पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली / पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Apr 2024 11:49 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीलीभीत में चुनावी सभा के मंच पर बरेली के सांसद संतोष गंगवार को पूरी तवज्जो दी। उनसे काफी देर तक बात की। उन्होंने इसके जरिए बरेली भाजपा में उपजे असंतोष को थामने की कवायद की। 

विज्ञापन
PM Modi controlled dissent in the name of MP Santosh Gangwar in Bareilly
मंच पर पीएम मोदी ने सांसद संतोष गंगवार से काफी देर तक बात की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी रण तो पीलीभीत का था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निगाहें बरेली पर भी थीं। उन्होंने मंगलवार को पीलीभीत के ड्रमंड इंटर कॉलेज में चुनावी सभा के दौरान आठ बार के सांसद संतोष गंगवार को पूरी तवज्जो दी। दोनों की मुलाकात में गर्मजोशी दिखी। 
विज्ञापन


बातचीत का वक्त भी अन्य नेताओं के मुकाबले संतोष को ज्यादा दिया। प्रधानमंत्री ने जनसभा में बरेली के लोगों से मुलाकात को सौभाग्य बताया। साथ ही प्रत्याशी को जिताने की अपील करते हुए टिकट कटने के बावजूद अपने वरिष्ठ नेता की अनदेखी न करने का संदेश भी दिया।
विज्ञापन


मंच पर मौजूद थे कई बड़े नेता 
ड्रमंड इंटर कॉलेज के मैदान में सजे चुनावी सभा के मंच पर हर गतिविधि कुछ कह रही थी। यूं तो मंच पर कई नेता थे। ओहदे भी सबके बड़े थे। केंद्रीय मंत्री से लेकर राज्यमंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तक की मौजूदगी थी, लेकिन केंद्रबिंदु कुछ ही लोग थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें अग्रणी रहे बरेली के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार। मुख्यमंत्री के साथ उनकी मंच पर आमद दर्ज हुई। इसके बाद प्रधानमंत्री ने परिचय कार्यक्रम में उनसे अलग अपनेपन के अंदाज में मुलाकात की। 

मोदी ने जिस तरह उनसे मिलकर कुछ देर तक बात की, उससे लोगों को खुद अंदाजा हो गया कि बरेली के बुजुर्ग नेता में अभी दमखम है। यही नहीं, प्रधानमंत्री के बगल में बैठे प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी इसे भांपकर कुछ देर के लिए दूर हो गए और दूर बैठे संतोष ने पीएम से गुफ्तगू करते नजर आए।

विरोधियों को इशारा... एकजुटता को बढ़ावा
बरेली में संतोष गंगवार का टिकट कटने के बाद जिस तरह से कुछ दिन से गुटबाजी सामने आ रही थी, उस पर अब विराम लगने की उम्मीद है। हो भी क्यों न? पीलीभीत के कार्यक्रम के जरिये अंदरखाने संतोष के विरोधियों को वरिष्ठ नेताओं ने इशारा कर दिया है, सबका अपना स्थान है। मंच पर संतोष के साथ बरेली सीट से प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार से मुलाकात करके भी मोदी ने दोनों की एकजुटता को बढ़ाया है।

छत्रपाल गंगवार ने जितिन प्रसाद को जोड़ा
एक दिन पहले बरेली में पार्टी के अंदर जातिवाद का मुद्दा गरमाने के बाद मंगलवार को पीलीभीत के मंच से सजातियों से जातिवाद न करने की अपील भी की गई। अपील करने वाले थे बरेली के प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार। समर्थन ब्राह्मण उम्मीदवार जितिन को देने के लिए कहा। छत्रपाल बोले, कहा जा रहा है कि पीलीभीत में कुर्मी समाज किसी दूसरे को समर्थन करेगा, लेकिन मेरा भरोसा है कि लोग जातिवाद में न फंसकर भाजपा को जिताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed