{"_id":"66fdfb9d177e8f3d9201fc69","slug":"pm-did-virtual-inauguration-of-stp-bareilly-news-c-4-bly1015-493979-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एसटीपी का पीएम ने किया वर्चुअल उद्धाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एसटीपी का पीएम ने किया वर्चुअल उद्धाटन
विज्ञापन
बरेली। सराय तल्फी में 49.15 करोड़ की लागत से बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का बुधवार को प्रधानमंत्री ने वर्चुअल उद्घाटन किया। 35 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) क्षमता के इस प्लांट से शहर की कई सीवर लाइन के कनेक्शन जोड़े गए हैं। सीवर लाइन के पानी को साफ कर रामगंगा में छोड़ जा रहा है। इसके लिए 32.50 किलोमीटर लंबी लाइन बिछाई गई है। इससे 90 हजार इंटर कनेक्शन दिए गए हैं। इससे 2.22 लाख की आबादी को फायदा होगा। इस दौरान नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, महापौर उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, उपसभापति सर्वेश रस्तोगी, विशाल मेहरोत्रा, जल निगम के एक्सईएन केके कटियार, पर्यावरण अभियंता एसके राठी, जेई अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
इन इलाकों में मिलेगी राहत
जलकल विभाग के एक्सईएन सिद्धार्थ कुमार के मुताबिक इससे कालीबाड़ी, बिहारीपुर, गांधी उद्यान, फाल्तूनगंज, रामपुर गार्डन, कटरा चांद खां, इंग्लिशगंज, कुंवरपुर, नवादा शेखान इलाकों में सीवरेज के गंदे पानी से राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
इन इलाकों में मिलेगी राहत
जलकल विभाग के एक्सईएन सिद्धार्थ कुमार के मुताबिक इससे कालीबाड़ी, बिहारीपुर, गांधी उद्यान, फाल्तूनगंज, रामपुर गार्डन, कटरा चांद खां, इंग्लिशगंज, कुंवरपुर, नवादा शेखान इलाकों में सीवरेज के गंदे पानी से राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन