फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Plots will be available in parsakhera awas yojana from September in Bareilly

Bareilly News: परसाखेड़ा आवासीय योजना में सितंबर से मिलेंगे भूखंड, चार सेक्टरों में किसानों को होगा आवंटन

Sat, 02 Aug 2025 02:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Aug 2025 02:24 PM IST
सार

बरेली में परसाखेड़ा आवासीय योजना 561 हेक्टेयर जमीन पर विकसित होनी है। इसमें 12 सेक्टर होंगे। शुरुआत ट्यूलिया, धंतिया गांव की जमीन पर बनाए गए चार सेक्टरों से होगी। 

विज्ञापन
Plots will be available in parsakhera awas yojana from September in Bareilly
परसाखेड़ा आवास योजना का नक्शा - फोटो : आवास एवं विकास परिषद

विस्तार

बरेली में एक दशक से भी ज्यादा समय से कागजों में फंसी आवास एवं विकास परिषद की परसाखेड़ा आवासीय योजना को अब धरातल पर उतारने की तैयारी है। लैंड पूलिंग स्कीम में जमीन देने वाले किसानों को चार सेक्टरों में सितंबर से भूखंड आवंटित होंगे। अन्य किसानों के लिए भी लैंड पूलिंग स्कीम का विकल्प खुलेगा।

विज्ञापन


आवासीय योजना कुल सात गांव ट्यूलिया, धंतिया, हमीरपुर, वोहित, मिलक इमामगंज, फरीदापुर रामचरण, बल्लिया की 561 हेक्टेयर जमीन पर विकसित होनी है। योजना 12 सेक्टरों में विकसित होगी। शुरुआत ट्यूलिया, धंतिया गांव की जमीन पर बनाए गए चार सेक्टरों (4,5,6,7) से होगी। इन्हीं सेक्टरों में लैंड पूलिंग स्कीम में सबसे ज्यादा 200 से अधिक भू-स्वामियों ने सहमति दी है। सबसे पहले इन्हें ही भूखंड मिलेंगे। 
विज्ञापन


जिस सेक्टर में जमीन, उसी में मिलेगा भूखंड 
किसानों को उसी सेक्टर में भूखंड आवंटित किए जाएंगे, जिस सेक्टर में उनकी जमीन होगी। साथ ही ऐसे भू-स्वामियों के लिए भी विकल्प खुलेगा जो अभी जमीन लैंड पूलिंग स्कीम में देना चाहते हैं। अधिग्रहण के लिए अवॉर्ड का प्रस्ताव बनाकर परिषद के मुख्यालय भेजा जा चुका है। जल्द ही जमीन अधिग्रहण और कब्जा लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बरेली में युवती को चोर समझकर पीटा, हाथ जोड़कर बोली- प्लीज पहले पुलिस को बुलाओ...; भीड़ ने एक न सुनी

भू-स्वामियों को उनका हिस्सा देने के बाद शेष जमीन पर भूखंड विकसित करके आवास विकास परिषद बेच सकेगा। इसके लिए ट्यूलिया गांव के चारों तरफ लिंक रोड बनाकर परिषद स्थल विकास कराएगा ताकि पूरी कॉलोनी व्यवस्थित तरीके से बसाई जा सके। योजना में सरकारी दफ्तर, शॉपिंग मॉल, अस्पताल, स्कूल आदि के लिए भूखंड आवंटित किए जाएंगे।

आवास विकास परिषद का कार्यालय बनेगा 
आवास एवं विकास परिषद अपना कार्यालय परसाखेड़ा आवासीय योजना में बनाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभी आवास विकास परिषद का कार्यालय राजेंद्र नगर में है। आवास एवं विकास परिषद के अधिशासी अभियंता राजेंदनाथ राम ने बताया कि परसाखेड़ा आवासीय योजना एक प्राइम लोकेशन की नई कॉलोनी होगी। यहां से दिल्ली, लखनऊ, आगरा, मथुरा, नैनीताल के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। एआरटीओ और वाणिज्य कर कार्यालय बन रहे हैं। फोरेंसिक लैब, क्राइम ब्रांच, फूड लैब इसी क्षेत्र में बन चुकी है। 

आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता राजेंद्रनाथ राम ने बताया कि अक्तूबर में परसाखेड़ा आवासीय योजना को शुरू करने की तैयारी है। अगस्त में ले-आउट पास होकर आ जाएगा। सितंबर में लैंड पूलिंग में जमीन देने वाले भू-स्वामियों को भूखंड आवंटित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed