फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Plot grabbed and sold through fake will, report on five

Bareilly News: फर्जी वसीयत के जरिये प्लॉट हड़पकर बेचा, पांच पर रिपोर्ट

Tue, 12 Sep 2023 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
Plot grabbed and sold through fake will, report on five
बरेली। एक शख्स की मौत के बाद फर्जी वसीयत तैयार कर उसके प्लॉट का बैनामा दूसरे के नाम कर दिया गया। देहरादून निवासी विनीता असवाल की शादी 23 साल पहले इंद्रमोहन से हुई थी। इंद्रमोहन बरेली की फार्मा कंपनी में नौकरी करते थे। उन्होंने इज्जतनगर के तुलाशेरपुर स्थित ईएमएस कॉलोनी में प्लॉट खरीदा था। वर्ष 2000 में इंद्रमोहन की सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद सास-ससुर ने गर्भवती विनीता को घर से निकाल दिया। विनीता ने मायके में ही पुत्री को जन्म दिया। उत्तराधिकार प्रमाण पत्र के लिए विनीता ने बरेली सिविल न्यायालय की शरण ली। विनीता के पक्ष में निर्णय हुआ। पति की संपत्ति के रूप में विनीता एक प्लॉट की उत्तराधिकारी बनी रहीं। बेटी की शादी में प्लॉट का मुआयना कराया तो पता चला कि मानसरोवर गार्डन निवासी उनके ससुर प्रेम सिंह ने फर्जी वसीयत बनाकर प्लॉट का दानपत्र अपनी पत्नी विमला के नाम कर दिया है।
विज्ञापन

विमला ने इसका बैनामा बिहारीपुर निवासी शोवित सिंह को कर दिया। बैनामे में देहरादून के चंद्रमोहन असवाल और नार्थ सिटी निवासी आशीष कुमार ने गवाही दी थी। एसएसपी के आदेश पर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed