{"_id":"571a794e4f1c1ba06e8b5aae","slug":"please-surrender-more-income-ration-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक आय वाले सरेंडर कर दें राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक आय वाले सरेंडर कर दें राशन कार्ड
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sat, 23 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस सब्सिडी की तर्ज पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत अधिक आमदनी वालों को सरकार ने सलाह दी है कि वह एपीएल में आते हैं तो अपना राशन कार्ड सरेंडर कर दें। क्योंकि यह खाद्यान गरीबों के लिए है। जून के महीने में लखनऊ से भेजी जाने वाली टीम घरों पर जांच के दौरान अमीरों के यहां पाए जाने वाले गरीबों के राशन कार्ड पकड़कर उनको निरस्त करेगी। उस दौरान आपके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है। इसीलिए आपूर्ति विभाग में इन कार्ड को सरेंडर कर दें और एपीएल का नया आन लाइन राशन कार्ड बनवाएं।
इसी महीने पहले झांसी और लखनऊ मंडल में दूसरे जिलों की टीम से घरों में राशन कार्डों का सत्यापन कराया गया तो काफी मात्रा में अमीरों के यहां गरीबों वाले राशन कार्ड मिले। जांच रिपोर्ट के आधार पर राशन कार्ड निरस्त तो हुए ही कार्ड धारकों पर कार्रवाई भी हुई। आपूर्ति निरीक्षकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। उसी के बाद बरेली, आगरा, मुरादाबाद, अलीगढ़, मेरठ, गोरखपुर मंडलों में घर-घर कार्डों की जांच का निर्णय लिया गया है। यह सत्यापन दूसरे जिलों की टीम करेगी। इससे पहले मई तक इन कार्डों को सरेंडर कराने के निर्देश दिए हैं। खाद्य एवं रसद विभाग के आंकड़ों के अनुसार बरेली सहित 56 जिलों में गरीबों के नाम के राशन कार्ड अमीरों ने बनवा लिए हैं। इनमें से बरेली के करीब 25 हजार परिवार बताए जा रहे हैं।
इनको नहीं मिलेगा गरीबों का राशन
शहरी क्षेत्र में आमदनी तीन लाख और ग्रामीण में दो लाख वालों राशन का लाभ नहीं मिलेगा। इनके अलावा चार पहिया वाहन, घर- दुकान में एसी, जेनरेटर तथा 100 वर्गमीटर और उसके अधिक जमीन में मकान। इनमें से कोई भी है तो आपको खाद्य सुरक्षा के नियमों वाला खाद्यान नहीं मिलेगा।