{"_id":"5eff8efd8ebc3e42eb434337","slug":"pleasant-weather-due-to-rain-still-expected-bareilly-news-bly411450154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मौसम खुशगवार.. आज भी आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मौसम खुशगवार.. आज भी आसार
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
सुबह बारिश और फिर बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट, उमस से मिली राहत
विज्ञापन
बरेली। बुधवार सुबह बारिश के बाद हल्की राहत की उम्मीद कर रहे लोगों को तेज धूप ने निराश कर दिया था, लेकिन शुक्रवार को हुई बारिश ने मौसम खुशगवार कर दिया। करीब एक घंटे तेज बारिश होने से शहरवासियों को उमस और गर्मी से राहत मिल गई। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक अनुकूल माहौल मिलने पर बारिश की उम्मीद जताई है। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, शुक्रवार रात हवाओं की दिशा पश्चिम उत्तर पश्चिम होने पर देर रात ही बारिश के लिए माहौल बनने लगा था। सुबह करीब सात बजे बारिश शुरू हो गई, जो नौ बजे तक रुक-रुक कर होती रही। उन्होंने बताया कि दोपहर में भी बारिश के आसार थे, मगर तेज हवाओं ने बादलों को तितर बितर कर दिया। शनिवार और उसके बाद भी चार दिन तक बारिश की उम्मीद जताई है। बारिश होने से तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री और न्यूनतम 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

किसानों के लिए लाभदायक रही बारिश
जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र चौधरी का कहना है कि बारिश किसानों के लिए काफी फायदेमंद रही है। इस दौरान धान की रोपाई की शुरूआत हो रही है। जिन किसानों की पौध तैयार है, उन्होंने मेड़बंदी करके बारिश का पानी खेतों में रोक लिया है। इससे उनका काफी खर्चा बच गया है। सब्जी की फसलों के खेतों में ज्यादा पानी न इकट्ठा हो, इसका किसान विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन