फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Playing with certificates cost the accountants heavily, three suspended

Bareilly News: प्रमाणपत्रों में खेल करना पड़ा लेखपालों को भारी, तीन निलंबित

Sat, 24 May 2025 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Playing with certificates cost the accountants heavily, three suspended
पांच पर विभागीय कार्रवाई, एक को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन

बरेली। निजी हितों के चलते प्रमाणपत्रों में गड़बड़ी करने वाले तीन लेखपालों को निलंबित कर दिया है। पांच के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। जबकि फरीदपुर में तैनात लेखपाल हिम प्रताप सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

जिले में 311 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर हुई भर्ती प्रक्रिया के दौरान आरोप लगने के बाद में जिला प्रशासन ने चयनित आवेदनकर्ताओं के प्रमाणपत्र की जांच कराई। इसमें 21 प्रमाणपत्र फर्जी मिले। इसके बाद में डीएम ने इन प्रमाणपत्रों को जारी करने वाले लेखपालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। आंवला के लेखपाल तेजपाल गंगवार, फरीदपुर के जितेंद्र यादव और नवाबगंज के वीरेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है। वहीं आंवला तहसील में तैनात लेखपाल मोहम्मद असलम, गौरव सिंह, आसिफ उल रहमान, पटवारी सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा फरीदपुर में तैनात रहे दीपक कुमार ने मीरगंज में स्थानांतरण होने पर विभागीय कार्रवाई के लिए पत्राचार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed