फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Players win medals in inter-college wrestling competition

Bareilly News: अंतर-महाविद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने झटके पदक

Sun, 09 Nov 2025 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Players win medals in inter-college wrestling competition
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शनिवार को अंतर-महाविद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 15 महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया और खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में खिलाड़ियों ने 20 स्वर्ण और 20 रजत पदक अपने नाम किए, जबकि महिला वर्ग में 10 खिलाड़ियों ने स्वर्ण और 10 खिलाड़ियों ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस अवसर पर क्रीड़ा सचिव प्रो. एसएस बेदी ने विजेताओं को सम्मानित किया और बताया कि प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। साथ ही, अखिल भारतीय प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के समस्त खर्च का भुगतान विश्वविद्यालय की ओर से किया जाएगा। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के आयोजन सचिव डॉ. अजीत कुमार, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. इंद्रप्रीत कौर, डॉ. इरम नईम, महाविद्यालयों से आए टीम कोच और मैनेजर उपस्थित रहे। वहीं, इसका आयोजन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व प्रशिक्षक केके यादव (साईं सेंटर, लखनऊ), योगेंद्र पुनिया, डॉ. जितेंद्र कुमार, रामप्रीत, तपन कुमार और आदित्य के मार्गदर्शन में हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed