{"_id":"68966c03eccf4b3df30cd73e","slug":"players-struggling-with-chaos-in-the-badminton-court-bareilly-news-c-4-vns1074-700005-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बैडमिंटन कोर्ट में अव्यवस्थाओं से जूझ रहे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बैडमिंटन कोर्ट में अव्यवस्थाओं से जूझ रहे खिलाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्मार्ट सिटी के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम में बने बैडमिंटन हॉल में मूलभूत सुविधाओं की कमी खिलाड़ियों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। हॉल में लगे एसी न चलने की वजह से गर्मी के चलते खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी आती है।
स्मार्ट सिटी की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयार किया गया हॉल चार साल के लिए जिला बैडमिंटन संघ को अनुबंध पर दिया गया है। यहां एयर कंडीशनर और अन्य कूलिंग उपकरण तो लगाए गए हैं, लेकिन लंबे समय से वे चलाए नहीं जा रहे। इससे कोर्ट के अंदर अत्यधिक गर्मी और उमस बनी रहती है, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास करना मुश्किल हो गया है। वर्तमान में यहां केवल दो टेबल फैन की ही सुविधा है।
खिलाड़ियों के अनुसार, बिना वेंटिलेशन और एसी के घुटन भरे माहौल में खेलना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि हॉल के दरवाजे भी खोलने नहीं दिए जाते।
विज्ञापन
लिखित शिकायत के बाद मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ संजीव कुमार मौर्य को निर्देशित किया था कि अभ्यास के समय एसी चलाए जाएं। संघ ने कम शुल्क में एसी चलाने से इन्कार कर दिया। संवाद
--
जो शुल्क खिलाड़ियों से लिया जा रहा है, उसमें एयर कंडीशनिंग की सुविधा शामिल नहीं है। अगर खिलाड़ी एसी चाहते हैं, तो उन्हें अलग से इसके लिए भुगतान करना होगा। दूसरे शहरों से बहुत कम शुल्क लेकर हम अभ्यास की सुविधा दे रहे हैं। - अनिल मेहरोत्रा, सचिव, जिला बैडमिंटन संघ