फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Players showcased their skills in table tennis and volleyball.

Bareilly News: टेबल टेनिस व वॉलीबॉल में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

Sun, 12 Oct 2025 06:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Players showcased their skills in table tennis and volleyball.
प्रतियोगिता के प्रथम दिन विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने हासिल की बढ़त
विज्ञापन


बरेली जिला बॉलीवाल संघ, जिला टेबल टेनिस संघ व बीबीएल स्कूल की ओर से
बरेली। अलखनाथ स्थित बीबीएल पब्लिक स्कूल में शनिवार को तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय वॉलीबॉल व टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार ने किया। इसमें विभिन्न स्कूलों के पांच हजार खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कई खिलाड़ियों ने अपने कौशल के दम पर बढ़त हासिल की। सांसद ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
वॉलीबॉल के जूनियर बालिका वर्ग में चिक्कर इंटरनेशनल, पद्मावती, बीबीएल पीलीभीत रोड, सेक्रेड हार्ट्स पीलीभीत रोड, बीबीएल अलखनाथ रोड, ब्लू बर्ड, आर्मी स्कूल की टीमों ने अपने-अपने मैच जीते। जूनियर बालक वर्ग में एसआर स्कूल, बिशप हरूनगला, ब्लू वर्ल्ड, रोहिला इंटरनेशनल, सेक्रेड हार्ट्स, राधा माधव, फातिमा लेयान की टीमों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग में जीआरएम डोहरा रोड, बीबीएल अलखनाथ रोड, बिशप हरूनगला, चिक्कर इंटरनेशनल, बीबीएल पीलीभीत रोड, विद्या वर्ल्ड, सेक्रेड हार्ट्स, आर्मी स्कूल की टीमों ने जीत दर्ज की। सीनियर बालक वर्ग में सेक्रेड हार्ट्स टीपी नगर, पुलिस माॅडर्न स्कूल, फातिमा लेयान, राधा माधव, पुलिस माॅडर्न स्कूल नकटिया, आर्मी स्कूल, मानस स्थली, जीपीएम, जीआरएम नैनीताल रोड, विद्या वर्ल्ड स्कूल ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेबल टेनिस में विभिन्न आयु वर्ग के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाया। कुछ ने जीत दर्ज कर अगले चरण में प्रवेश किया तो कुछ को मायूसी मिली। इस दौरान वाॅलीबाॅल एसोसिएशन से टूर्नामेंट के निदेशक बीपी शर्मा, मो. उजैर, चीफ रेफरी निशांत शर्मा मौजूद रहे। टेबल टेनिस एसोसिएशन से चैंपियनशिप सचिव दीपेन्द्र कामथान, संयुक्त सचिव संजीव सक्सेना व सदस्य अमित सक्सेना उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यालय अध्यक्ष सर्वेश अग्रवाल, प्रबंधक राघव अग्रवाल, प्रधानाचार्य डाॅ. श्यामेश कुमार शर्मा, डाॅ. अल्पना जोशी, प्रशासक/आयोजन सचिव दीपक गुप्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed