फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   plastic ban public say to nigam

प्लास्टिक बैन में निगम कितना सफल, अब यह जनता बताएगी

Mon, 31 Aug 2020 08:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
plastic ban public say to nigam
बरेली। पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने में नगर निगम कितना सफल रहा है, इसकी रेटिंग अब स्वच्छता सर्वेक्षण में अधिकारियों से पूछकर या सर्वे से नहीं होगा। इसके लिए अब केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण टीम शहर के लोगों को सीधे फोन करके पूछेगी कि नगर निगम के पॉलिथीन को प्रतिबंधित करने के प्रयास कितने सफल हुए हैं। इसके आधार पर ही नंबर देकर रेटिंग तय की जाएगी।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 की तैयारी नगर निगम ने भी शुरू कर दी है। केंद्र सरकार की ओर से भी रोजाना नई-नई गाइड लाइन जारी की जा रही है। अभी पॉलिथीन पर प्रतिबंध की बाबत सर्वे के लिए केंद्र सरकार की ओर से गाइड लाइन जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि अब पॉलिथीन के इस्तेमाल पर शत प्रतिशत रोक के बाबत आम जनता से सीधे संवाद कर फीडबैक ली जाएगी और उसी के आधार पर अंक दिए जाएंगे। सफाई संबंधी शिकायतों के निपटारे पर भी अब सौ फीसदी अंक जनता के फीडबैक के आधार पर ही मिलेंगे। पहले 50 प्रतिशत अंक नगर निगम के दावे और 50 प्रतिशत जनता के फीडबैक के आधार पर मिलते थे, लेकिन अब सौ फीसदी अंक जनता के फीडबैक पर ही मिमलेंगे। स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिग में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन महत्वपूर्ण बिंदु होगा। फोन सर्वे में व्यापारी संगठन, छात्र, दुकानदार, सरकारी कार्यालयों के कर्मी और निजी अस्पतालों को शामिल किया जाएगा। संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि हम बेहतर काम करेंगे। नागरिकों का भरपूर सहयोग मिला तो इस बार रैंकिंग सुधर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed