{"_id":"64ff6c182f474b28c8045876","slug":"plaster-fell-in-the-ost-center-of-the-hospital-anm-survived-na-news-c-122-1-sbly1038-4496-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: राइफल, बंदूक लेकर दौड़ाने का आरोप, छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: राइफल, बंदूक लेकर दौड़ाने का आरोप, छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खुटार। गांव लालपुर निवासी मुकेश वर्मा ने उधार दिए रुपये वापस न करने और जान से मारने की नीयत से राइफल, बंदूक लेकर दौड़ाने के आरोप में छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मुकेश वर्मा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ट्रैक्टर खरीदने के लिए गांव रूजहा कलां निवासी अपने साले अमित कुमार को आठ दिसंबर 2020 को 3.70 लाख रुपये उधार दिए थे। रुपये वापस न मिलने पर उन्होंने कई बार तगादा किया, लेकिन अमित आज-कल कर टालते रहे। इसके बाद हुई पंचायत में अमित ने 10 सितंबर तक पूरी रकम वापस करने का वायदा किया था, लेकिन रुपये नहीं दिए।
अमित ने 10 सितंबर से पहले ही ट्रैक्टर बेच दिया और दूसरा ले लिया। छह सितंबर को वह अमित के पास गए और रुपये देने को कहा तो अमित और अमित का साला सिंधौली के गांव गरगैया निवासी अंशू और गांव रूजहा कलां के परशराम, अशोक कुमार, सपना देवी, विजय कुमारी राइफल और बंदूक लेकर दौड़ पड़े। वह किसी तरह जान बचाकर भाग कर घर आए। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।