{"_id":"6765d15fd770088aa3014665","slug":"pipeline-damaged-40-thousand-people-will-not-get-water-today-and-tomorrow-bareilly-news-c-4-lko1064-545330-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, 40 हजार लोगों को आज और कल नहीं मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, 40 हजार लोगों को आज और कल नहीं मिलेगा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हरुनगला में नगर निगम की मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद शुक्रवार को पूरे दिन में उसकी मरम्मत नहीं की जा सकी। इसकी मरम्मत में अभी 48 घंटे और लग सकते हैं। फॉल्ट के चलते क्षेत्र के करीब 40 हजार लोग दिनभर पानी के लिए तरसते रहे। जलकल विभाग ने शनिवार और रविवार को भी जलापूर्ति न होने की सूचना दी है। मरम्मत के लिए शटडाउन लिए जाने के चलते लोग बिजली के लिए भी तरसेंगे।
वार्ड 17 हरुनगला में बीसलपुर रोड पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई है। शुक्रवार को जब इसकी मरम्मत शुरू कराई गई तो पता चला कि यहीं पर भूमिगत बिजली लाइन है। पाइपलाइन की मरम्मत के लिए बिजली निगम से शनिवार को सुबह नौ बजे से शटडाउन मांगा गया है। बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद ही यहां काम कराया जा सकेगा।
मरम्मत की वजह से पवन विहार, गणेशपुरम, अमित विहार, सरस्वती विहार, कृष्णानगर, फाइक इनक्लेव, संसार इनक्लेव, खुशबू इनक्लेव, निशा एन्क्लेव और हरुनगला के करीब चालीस हजार लोग प्रभावित होंगे। जलकल अभियंता ईश्वर सिंह ने बताया कि शनिवार शाम तक पानी की आपूर्ति सुचारू होने की उम्मीद है। जितनी देर काम होगा, उतनी देर कुछ क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति भी बंद रहेगी। अमर उजाला ब्यूरो