फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pipeline connection work begins in Niyamatpur.

Bareilly News: नियामतपुर में पाइपलाइन जोड़ने का काम शुरू

Tue, 07 Jul 2026 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 07 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Pipeline connection work begins in Niyamatpur.
शीशगढ़। गांव नियामतपुर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत अधूरी पाइपलाइन, खुले ज्वाइंट और जलभराव की समस्या दूर करने की कवायद सोमवार से शुरू हो गई है। अमर उजाला ने छह जुलाई के अंक में इस समस्या से संबंधित खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसमें बताया था कि पाइपलाइन डालने के लिए खोदे गए गड्ढे भरे नहीं गए हैं। इससे राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके बाद अधिकारियों ने सोमवार को पाइपलाइन के खुले ज्वाइंट जोड़ने और अधूरा कार्य पूरा कराने का काम शुरू कराया। जल निगम के एक्सईएन राजीव चौधरी ने बताया कि मजदूरों को भेजकर काम शुरू करा दिया गया है। खुले ज्वॉइंट को फ्लैशिंग के बाद जोड़ा जाएगा। सोमवार को जेसीबी से खोदाई करके पाइपलाइन को निकला गया है। शेष कार्य मंगलवार तक पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed