{"_id":"63bab952cd3ebe5d327996a5","slug":"pilibhit-weather-forecast-for-next-three-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit Weather: शीतलहर ने किया बेहाल, अभी नहीं हैं सर्दी से राहत के आसार, जानिए तीन दिनों के मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit Weather: शीतलहर ने किया बेहाल, अभी नहीं हैं सर्दी से राहत के आसार, जानिए तीन दिनों के मौसम का हाल
Mon, 09 Jan 2023 07:06 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 09 Jan 2023 07:06 AM IST
सार
जिले में कड़ाके की ठंड ने लोगों को कंपा दिया है। शीतलहर और गलन से हाथ-पैर सुन्न हो रहे हैं। फिलहाल अभी सर्दी से राहत के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
पीलीभीत में सुबह छाया कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बर्फीली हवाओं के चलने से तराई में गलन कम नहीं हो पा रही है। अभी तीन दिनों तक ठंड ऐसे ही रहेगी। मंगलवार को धूप खिलने से मौसम में कुछ सुधार आने की संभावना है। रविवार को पीलीभीत जिले में अधिकतम तापमान 13.2 तो न्यूनतम 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
रविवार को पूरे दिन धुंध छाई रही। कोहरा होने के कारण पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हो सके। शनिवार की तुलना में रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई। इसके बाद भी गलन और ठिठुरन से लोगों को राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
बर्फीली हवाओं ने किया बेहाल
बर्फीली हवाओं के चलने से कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल दिखे। रविवार के कारण लोग घरों में ही कैद रहे। मैदान और स्टेडियम में भीड़ नहीं दिखी। बर्फीली हवा चलने के कारण लोगों ने बच्चों को घरों से बाहर निकालने में भी परहेज किया।
विज्ञापन
Trending Videos
ठंड से राहत पाने के लिए लोग चाय की दुकानों के अलावा अलाव के सहारे बैठे रहे। बाजार में जो भी कबाड़ मिला लोगों ने उसे जलाकर तापा। रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 13.2 तो न्यूनतम 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अभी तीन दिनों तक ऐसी ही ठंड रहने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि अभी तीन दिनों तक ठंड ऐसी ही रहेगी। मंगलवार से इसमें कुछ राहत मिलने की संभावना है। बुधवार को हल्की धूप खिल सकती है, जो राहत देगी।
08 जनवरी 13.2 - 4.8
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि अभी तीन दिनों तक ठंड ऐसी ही रहेगी। मंगलवार से इसमें कुछ राहत मिलने की संभावना है। बुधवार को हल्की धूप खिल सकती है, जो राहत देगी।
दो दिन का यह रहा तापमान
07 जनवरी 11.6 - 308 जनवरी 13.2 - 4.8