{"_id":"64d4a8c4ec04ac6f2b081cc7","slug":"pilibhit-dso-car-hit-a-laborer-standing-on-the-roadside-in-bareilly-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पीलीभीत डीएसओ की कार ने सड़क किनारे खड़े मजदूर को मारी टक्कर, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पीलीभीत डीएसओ की कार ने सड़क किनारे खड़े मजदूर को मारी टक्कर, मौके पर मौत
Thu, 10 Aug 2023 02:39 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 10 Aug 2023 02:39 PM IST
सार
भुता के महेशपुर निवासी वीरेंद्र गुरुवार सुबह नवाबगंज जा रहा था। वह गांव हरदुआ के पास वाहन के इंतजार में खड़ा था, तभी कार ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इसी गाड़ी से हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के नवाबगंज क्षेत्र के हरदुआ में उत्तर प्रदेश सरकार लिखी कार ने मजदूर को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कार पर डीएसओ लिखा हुआ है। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के दौरान कुछ देर जाम लग गया।
विज्ञापन
हादसे में मरने वाले की पहचान भुता के महेशपुर निवासी वीरेंद्र (45) के रूप में हुई है। वह मजदूरी करता था और नवाबगंज में अपने नाती ओमेंद्र को देखने जा रहा था। सवारी के इंतजार में हरदुआ के पास खड़ा था। कार पर डीएसओ लिखा है। कार पीलीभीत के जिला पूर्ति अधिकारी की बताई जा रही है।
विज्ञापन