{"_id":"68ae25749354977c070d2c4e","slug":"piles-of-garbage-on-the-roads-are-mocking-the-cleanliness-campaign-bareilly-news-c-400-1-ala1001-2116-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्वच्छता अभियान को चिढ़ा रहे मार्गों पर लगे कूड़े के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्वच्छता अभियान को चिढ़ा रहे मार्गों पर लगे कूड़े के ढेर
विज्ञापन
आंवला। सडक किनारे लगे कूढे के ढेर-संवाद
आंवला। स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश में 195 वां स्थान और बरेली जिले में प्रथम स्थान पर रही नगर पालिका आंवला के कई मुख्य मार्गों के किनारे लगे कूड़े के ढेर स्वच्छता अभियान को चिढ़ा रहे हैं। सभी वार्डों में 200 सफाईकर्मियों के बावजूद सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पा रही है।
नगर पालिका क्षेत्र में हर रोज निकलने वाले कचरे के निस्तारण का प्रबंध नहीं होने से कस्बे की प्रमुख सड़कों और क्षेत्र के खाली स्थानों पर कूड़ा डंप किया जा रहा है। कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था न होने से कस्बे के चारों तरफ गंदगी और बदबू फैल रही है। प्रमुख मार्ग पर कई स्थानों रेलवे स्टेशन रोड पर नगरिया, खाटूश्याम मनौना बाइपास रोड बेहटाजुनु, रामनगर रोड व आंवला-वजीरगंज रोड के दोनों किनारों पर कूड़ा फेंका जा रहा है।
नगर पालिका क्षेत्र में रोजाना लगभग 20 टन कचरा निकलता है। कस्बा क्षेत्र में कुल 25 वार्ड हैं, जिसमें साफ-सफाई के लिए सफाईकर्मी रोजाना सड़कों और गलियों की सफाई करते हैं। कूड़ा कचरा निस्तारण के लिए नगर पालिका में कोई स्थान चिह्नित न होने से ही सफाई कर्मचारी कचरे को सड़क किनारे कहीं भी फेंक देते हैं। मनौना बाइपास रोड किनारे तो धीरे-धीरे कूड़े का पहाड़ बनता जा रहा है। हालांकि कस्बे से लगभग दो किलोमीटर दूर नगर पालिका प्रशासन ने कूड़ा निस्तारण गृह बनाया हुआ है। फिर भी नगर क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े के डंप होने से राहगीरों का रास्तों से गुजरना मुश्किल हो गया है। इधर, ईओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि कूड़े की समस्या का समाधान कराने के लिए प्रयासरत हूं। संवाद