{"_id":"67255a8a8e4b9b488e0de314","slug":"pickup-driver-beats-up-passengers-from-three-districts-after-taking-them-to-his-village-bareilly-news-c-186-1-sbly1011-101539-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पिकअप चालक ने अपने गांव ले जाकर तीन जिलों के सवारियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पिकअप चालक ने अपने गांव ले जाकर तीन जिलों के सवारियों को पीटा
विज्ञापन
आंवला। किराये को लेकर हुए नोकझोंक के बाद हिमाचल प्रदेश से गाड़ी में भरकर लाई गई सवारियों को चालक ने अपने गांव में ले जाकर जमकर पीटा। पीड़ित सवारियों ने चालक, परिचालक व पांच अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गाड़ी में बरेली व आंवला, बदायूं और शाहजहांपुर के लोग सवार थे।
गौरीखेड़ा गौंटिया, थाना निगोही, जिला शाहजहांपुर निवासी कृष्ण पाल ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ हिमाचल के बददी में रहकर हेल्परी का काम करते हैं। 30 अक्तूबर को दीपावली की छुट्टी होने पर अपने अन्य साथियों के साथ घर जाने के लिए निकले तो थाना आंवला के कमठेना गांव निवासी राजेन्द्र, जो कि हिमाचल प्रदेश के बददी में पिकअप चलाता है। वह भी अपने घर वापस आ रहा था। ऐसे में सभी लोग उसकी गाड़ी में बैठ गए।
रास्ते में चालक व परिचालक से किराए को लेकर कई बार कहासुनी हुई। अधिक किराया लेने को लेकर जब सवारियों ने विरोध किया तो आरोपी गाड़ी चालक सवारियों को बरेली न ले जाकर अपने गांव कमठेना ले आया। अपरिचित रास्ता देखकर गाड़ी में सवारियों ने शोर मचाया तो आरोपी ने गाड़ी की गति और तेज कर दी। इस दौरान कई सवारियां घायल भी हो गईं।
विज्ञापन
चालक व उसके अन्य साथियों ने लाठी-डंडों से किया हमला
कमठेना गांव पहुंचने पर आरोपी के कई साथी हाथों में लाठी-डंडे लेकर मौके पर आ गए। आरोपियों ने सवारियों को जमकर पीटा। शोर की आवाज सुनकर मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने उनको बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। उसके बाद सभी सवारियों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी चालक राजेंद्र, परिचालक व पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कंबल था विवाद का कारण
शिकायतकर्ता का कहना है कि गाड़ी में यात्रा के दौरान ठंड लगने पर परिचालक सवारियों के कंबल में घुस गया था। इसके बाद विवाद बढ़ गया था।
घटना की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
- कुंवर बहादुर सिंह, कोतवाल
संवाद