{"_id":"666cdf9f1844d57c07028d99","slug":"photograph-of-fraudsters-taking-money-from-grocers-captured-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-103509-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: किराना व्यापारी के रुपये लेकर भागते टप्पेबाजों की तस्वीर कैमरे में हुई कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: किराना व्यापारी के रुपये लेकर भागते टप्पेबाजों की तस्वीर कैमरे में हुई कैद
विज्ञापन
गुलड़िया। दो दिन पूर्व किराना व्यापारी के ई-रिक्शा से 87 हजार रुपये लेकर भागे टप्पेबाजों की तस्वीर सीसी कैमरा में कैद हो गई है। अब उनकी केवल पहचान बाकी है।
बुधवार को गुलड़िया गौरीशंकर के किराना व्यापारी राधेश्याम मऊ की बाजार में अपनी दुकान लेकर गये थे। वहां से उन्होंने अपने कर्मचारी राजेंद्र को ई-रिक्शा लेकर गुलड़िया वापस भेजा था। राजेंद्र को एक थैले में 87 हजार रुपये भी रख कर दिए थे। वो पैसे राजेंद्र ने ई-रिक्शा की डिग्गी में रख लिए। बताते हैं गुलड़िया पहुंचकर राजेंद्र एक दुकानदार को उधार के कुछ पैसे देने को गया था। इसी दौरान टप्पेबाज उसके रिक्शे से रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए।
बाद में राधेश्याम ने गौरीशंकर मंदिर पर लगे सीसी कैमरे दिखवाए, जिनमें टप्पेबाजों की तस्वीर कैद हो गई। इसमें दिख रहा है कि एक बाइक पर तीन लड़के सवार हैं, जो रुपयों का बैग लेकर तेजी से भाग रहे हैं। इसके बाद इनकी तस्वीर आलमपुर गांव में सीसी कैमरे में भी कैद हुई है। बताते है कि लड़के रुपयों से भरा बैग लेकर रामनगर होते हुए मऊ की तरफ भागे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे मऊ बाजार से ही राजेन्द्र के पीछे लगे थे। संवाद