फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PF cheques stucks at SBI

जीवन भर की जमा पूंजी भी मौके पर काम न आए

Tue, 15 May 2018 06:19 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 15 May 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
PF cheques stucks at SBI
cheque book
अपने वेतन से कर्मचारी अंशदान कटवाकर भविष्य निधि खाते में धनराशि जमा कराते रहे हैं, इसमें नियोक्ता का अंश अलग होता है। किसी पीएफ सदस्य को जरूरत पड़ने पर इसी जमा राशि से लोन भी दिया जाता है। पीएफ कार्यालय में सब कुछ ऑनलाइन होने से लोन तीन दिन में स्वीकृत हो जाता है, लेकिन बैंक कर्मचारी खातों में समय से धनराशि नहीं जमा कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कार्यालय स्वीकृत लोन, रिटायर कर्मी के दावे और अन्य भुगतानों की धनराशि एसबीआई मुख्य शाखा को उपलब्ध करता है। एसबीआई में फैली मनमानी के चलते एक एक सप्ताह तक संबंधित खातों में पैसा नहीं पहुंच रहा है। प्रभावित लोग हर दिन पीएफ कार्यालय में चक्कर लगाते रहते हैं, उन्हें लगता है कि शायद पीएफ कार्यालय भ्रामक जानकारी दे रहा है। जब लोग पीएफ कार्यालय से चेक नंबर आदि लेकर बैंक जाते हैं तो वहां बता दिया जाता है कि अभी भुगतान नहीं आया है। लगातार बढ़ रहीं शिकायतों की पुष्टि की गई तो पता चला कि नौ मई से पांच चेक भुगतान के लिए एसबीआई आए था, लेकिन इन्हें संबंधित खातों में समायोजित नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed