फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Petrol pump worker beaten by calling him the district president of BJYM

Bareilly News: भाजयुमो का जिलाध्यक्ष बताकर पेट्रोल पंप कर्मी को पीटा

Thu, 01 Aug 2024 06:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
Petrol pump worker beaten by calling him the district president of BJYM
सीबीगंज (बरेली)। कार सवार युवक ने खुद को भाजयुमो का जिलाध्यक्ष बताकर पेट्रोल पंप प्रबंधक व कर्मचारियों की पिटाई कर दी। कर्मचारी ने कार नंबर के आधार पर सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

झुमका तिराहा स्थित पेट्रोल पंप के प्रबंधक चंद्रकांत पाठक के मुताबिक 30 जुलाई को शाम 5:30 बजे स्कार्पियो सवार कुछ लोग उनके पेट्रोल पंप पर आए। उन्होंने स्कॉर्पियो में ईंधन डलवाया। इससे पहले जब ये लोग कार से आए तो इन्होंने उनके दफ्तर के सामने खड़े चंद्रकांत को साइड मार दी। इससे उसको चोट लगी। उन्होंने जब विरोध किया तो स्कार्पियो से चार पांच लोग नीचे उतरकर आए।
विज्ञापन

उनमें से एक ने अपने खुद को भाजपा युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बताकर पेट्रोल पंप को दो मिनट में बंद करवाने की धमकी दी। फिर चंद्रकांत को जान से मारने की धमकी देते हुए कार में बैठकर सभी फरार हो गए। सेल्समैन के मुताबिक आरोपियों ने ऑनलाइन भुगतान किया था। जिसमें भुगतान करने वाले का नाम आदित्य आ रहा है। पुलिस ने फिलहाल कार व मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है। पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज वायरल हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed