फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Petrol pump operators stopped Paytm transactions, people worried

Bareilly News: पेट्रोल पंप संचालकों ने बंद किए पेटीएम ट्रांजेक्शन, लोग परेशान

Sun, 18 Feb 2024 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Petrol pump operators stopped Paytm transactions, people worried
बरेली। पेटीएम के बंद होने के असमंजस की वजह से शहर के कई पेट्रोल पंप संचालकों ने इसके जरिये भुगतान लेना बंद कर दिया है। पंपों पर लगे क्यूआर कोड हटाकर पहले की तरह डेबिट व क्रेडिट कार्ड स्वैप कर भुगतान लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मालियों की पुलिया, नावल्टी चौराहा, पीलीभीत बाइपास रोड समेत अन्य इलाकों के पेट्रोल पंप जो पेटीएम क्यूआर कोड से डिजिटल भुगतान ले रहे थे, उन्होंने अब यह सेवा बंद कर दी है। अन्य किसी बैंक का यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) न होने की वजह से फिलहाल ऑनलाइन भुगतान की आस लेकर पेट्रोल-डीजल भरवाने पंप पर पहुंच रहे लोग निराश हो रहे हैं। डेबिट या क्रेडिट कार्ड न होने पर नकद भुगतान करने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन

जो पूर्व में पेट्रोल पंप से ऑनलाइन लेनदेन कर चुके हैं, वे पूर्व के क्यूआर कोड पर भुगतान कर रहे हैं। लिहाजा, नोकझोंक हो रही है। स्टाफ को प्रत्येक उपभोक्ता को ऑनलाइन सेवा बंद होने की जानकारी देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालियों की पुलिया पर स्थित पेट्रोल पंप के संचालक के मुताबिक शहर में करीब 300 पेट्रोल पंप हैं। इनमें से करीब 40 फीसदी पंप संचालक पेटीएम यूपीआई से भुगतान ले रहे थे। बताया कि उनके पंप पर भी चार दिन पहले तक 75 फीसदी से ज्यादा ग्राहक पेटीएम यूपीआई से भुगतान कर रहे थे। इधर, सप्ताहभर से क्यूआर से पेमेंट होने पर रुपया कई घंटे बाद बैंक में पहुंच रहा है। लिहाजा, भुगतान अटकने की आशंका से पेटीएम का क्यूआर कोड हटा दिया है।
----

पेटीएम फास्टैग को बदलवाएं या पोर्ट कराएं
बरेली से दिल्ली, लखनऊ और टनकपुर मार्ग पर हैं एनएचएआई के टोल प्लाजा
टोल प्लाजा से गुजरने वाले ज्यादातर वाहनों के फास्टैग पेटीएम पेमेंट बैंक से हैं कनेक्ट
अमर उजाला ब्यूरो

बरेली। पेटीएम फास्टैग पर रोक की वजह से जिले में हजारों वाहन स्वामियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए समय रहते आप अपने फास्टैग को पोर्ट करा लें या फिर नया फास्टैग इंस्टाल करा लें।
बरेली से लखनऊ, दिल्ली, टनकपुर मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के टोल प्लाजा हैं। तीनों टोल से 24 घंटे में 35,000 से अधिक वाहन गुजरते हैं। इनमें से 28 हजार वाहनों का फास्टैग पेटीएम पेमेंट बैंक से कनेक्ट है। अब फास्टैग जारी करने वाली अधिकृत टैग सूची से पीटीएम पेमेंट बैंक को बाहर कर दिया है। भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी ने 32 अधिकृत बैंकों को फास्टैग सेवाओं के लिए अधिकृत किया है।
----
इस तरह कराएं पोर्ट
सबसे पहले उस बैंक के कस्टमर केयर को फोन कीजिए जिसमें आप फास्टैग को पोर्ट कराना चाहते है। वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) समेत जरूरी जानकारियां देने पर फास्टैग पोर्ट हो जाएगा।.


इस तरह कराएं निरस्त
फास्टैग पेटीएम पोर्टल पर लॉगइन करें। यूजर आईडी, वाॅलेट आईडी और पासवर्ड डाले। फास्टैग नंबर और मोबाइल नंबर भरें। पेज नीचे स्क्राल कर हेल्प एंड सपोर्ट के विकल्प पर जाएं। फिर नीड हेल्प विद नॉन ऑर्डर रिलेटेड क्वेरीज पर क्लिक करें। फास्टैग प्रोफाइल अपडेट से जुड़ी क्वेरीज का विकल्प चुनें। फिर आई वांट टू क्लोज माई फास्टैग का विकल्प चुनें और दिए गए निर्देशों का पालन करें।
इन बैंकों का ले सकते हैं फास्टैग
एयरटेल पेमेंट बैंक, इलाहाबाद बैंक, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, फेडरल बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, पीएनबी, यूनियन बैंक, साउथ इंडियन बैंक, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, यस बैंक, यूनियन बैंक, इंडियन बैंक, आईडीबीआई बैंक, केनरा बैंक।

---
पेटीएम पेमेंट बैंक वाला फास्टैग निरस्त करा लें। अगर किसी टोल प्लाजा से निकल रहे हैं तो वहां मौजूद निजी सर्विस एजेंसियों के कर्मचारी पांच मिनट में नया फास्टैग इंस्टाल कर देंगे। आप बैंक के जरिये भी नया फास्टैग मंगा सकते हैं, लेकिन इसमें पांच-सात दिन का समय लग सकता है। पेटीएम पेमेंट बैंक बंद होने की प्रतीक्षा न करें। समय रहते ही नया फास्टैग लगवा लें। - बीपी पाठक, परियोजना प्रबंधक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed