फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Permanent constructions were made on government land, now a fine of Rs 94 lakh has been imposed

Bareilly News: सरकारी भूमि पर तैयार किए पक्के निर्माण, अब लगा 94 लाख रुपये का जुर्माना

Sat, 12 Jul 2025 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Permanent constructions were made on government land, now a fine of Rs 94 lakh has been imposed
दुनका। शाही थाना क्षेत्र के गांव परचई में सरकारी स्कूल और खाद के गड्ढों की भूमि पर अवैध कब्जा कर पक्के निर्माण करने वाले 10 लोगों के खिलाफ तहसीलदार कोर्ट ने भारी-भरकम जुर्माना लगाया है। इससे कब्जेदारों में अफरा-तफरी मच गई है। तहसीलदार कार्यालय से जारी पत्र में बताया गया कि अगर कब्जेदारों ने करीब 94 लाख रुपये का जुर्माना अदा नही किया तो सभी की आरसी जारी कर वसूली की जाएगी।
विज्ञापन


मीरगंज तहसील क्षेत्र के गांव परचई में कुछ जमीन पर सरकारी स्कूल एवं खाद के गड्ढे हैं। यहां गांव के दर्जन भर लोगों ने अवैध कब्जे कर पक्के निर्माण कार्य करा लिए थे, जिसमें कुछ लोगों की शिकायत पर राजस्व टीम ने मौके पर जांच की तो शिकायत सही पाई गई। इसकी रिपोर्ट सामने आने पर पता चला कि दर्जनभर लोगों के खिलाफ राजस्व संहिता की धारा के तहत वर्ष 2022 से तहसीलदार कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। तहसीलदार कोर्ट ने गांव के नोनीराम का 64 वर्ग मीटर पर कब्जा पाया, जिन पर 3.64 लाख जुर्माना लगाया। इस प्रकार बद्री प्रसाद पर 9.5 लाख, भीमसेन पर 5.7 लाख, आनंद स्वरूप पर 15.20 लाख, चोखेलाल पर 11.40 लाख, भूपराम पर 5.70 लाख, घनश्याम पर 15.20 लाख, श्यामलाल पर 1.52 लाख, नत्थू लाल पर 12.16 लाख व सुम्मेरी लाल पर 12,16 लाख जुर्माना लगाया गया है। इस आदेश को लेकर अवैध कब्जेदारों में अफरा-तफरी की स्थिति रही। संवाद
विज्ञापन

वसूली के नोटिस जारी


तहसीलदार मीरगंज आशीष कुमार सिंह ने बताया कि सभी लोगों को वसूली के नोटिस जारी किए गए हैं। तय अवधि में जुर्माना जमा नहीं करने पर आरसी जारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed