{"_id":"68a0f079c41700ac48005f0d","slug":"people-troubled-by-power-cuts-bareilly-news-c-4-vns1074-705568-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिजली कटौती से परेशान हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिजली कटौती से परेशान हुए लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जन्माष्टमी पर बिजली कटौती ने लोगों को परेशान किया। लोकल फाॅल्ट और ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ता परेशान होते रहे। सीबीगंज में शुक्रवार को फाॅल्ट की वजह से पांच घंटे से अधिक की बिजली कटौती हुई। मिनी बाइपास पर भी तीन से चार घंटे की कटौती होने से उपभोक्ता परेशान हुए।
त्योहार पर बेहतर बिजली आपूर्ति का दावा शनिवार को हवा-हवाई साबित हुआ। लोकल फाल्ट और फेस नहीं आने से उपभोक्ता परेशान हुए। सिविल लाइंस के मलूकपुर सुनारो वाली गली और रामपुर गार्डन में फेस नहीं आने की समस्या रही। ख्वाजा कुतुब फीडर पर शनिवार की दोपहर से लेकर रात नौ बजे तक ट्रांसफार्मर से एक फेस नहीं आने की दिक्कत हुई। जगतपुर में काली मंदिर के पास लोकल फाॅल्ट के कारण बिजली कटौती हुई। वहीं, कुतुबखाना के कटरा मानराय में भी बिजली संकट रहा। शाहमतगंज पुल के नीचे और डीडीपुरम में ट्रांसफार्मर में खराबी आने से तीन घंटे बिजली गुल रही। संवाद