फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People suffering from heat, mercury reached 38 degree

Bareilly News: तपिश से बेहाल हो रहे लोग, 38 डिग्री पहुंचा पारा

Sat, 15 Apr 2023 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
People suffering from heat, mercury reached 38 degree
बरेली। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अब मौसम का मिजाज हर दिन गर्म होता जा रहा है। बारिश के बाद 22 डिग्री पर दर्ज हुआ पारा अब करीब 16 डिग्री बढ़त के बाद 38 डिग्री सेल्सियस जा पहुुंचा है। इधर, तपिश लोगों को पसीने से तरबतर कर रही है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह भर तक तेज धूप का सितम सहने के बाद लोगों को हल्की राहत मिलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

चार और पांच अप्रैल को करीब 63 मिमी बेमौसम बारिश से 32 डिग्री तक पहुंचा पारा में दस डिग्री तक गिरावट हुई थी। बारिश के बाद शहर में उच्च वायुदाब का क्षेत्र बना और आसमान साफ हुआ। चटख धूप निकलने से पारा में हर दिन उछाल दर्ज होती रही और शुक्रवार को सामान्य से एक डिग्री अधिक 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। इधर, रात में सुकून की उम्मीद पर भी गर्मी भारी पड़ रही है। न्यूनतम तापमान भी दस दिन बाद अब 19.4 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा है। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के मुताबिक सप्ताहभर तक शहर में उच्च वायुदाब हावी रहेगा। इससे पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन


पिछले सात दिन में यूं चढ़ा पारा
तिथि अधिकतम न्यूनतम
14 अप्रैल 37.1 20.4
13 अप्रैल 36.6 18.9
12 अप्रैल 35.7 16.0
11 अप्रैल 34.8 15.3
10 अप्रैल 33.8 14.8
09 अप्रैल 33.3 16.0
08 अप्रैल 33.0 15.9
नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में


अधिकतम : 38.0
न्यूनतम : 19.4
पूर्वानुमान : दिन भर धूप रहेगी। तेज हवाएं चलेंगी।
सूर्योदय : 5:49 बजे
सूर्यास्त : 6:37 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed