{"_id":"659610d0483924d7c3032e8b","slug":"people-shivered-due-to-cold-wave-amid-dense-fog-in-bareilly-2024-01-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly Weather: बरेली में छाया घना कोहरा, पहाड़ों की सर्द हवा से ठिठुरन बरकरार, अगले सप्ताह बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly Weather: बरेली में छाया घना कोहरा, पहाड़ों की सर्द हवा से ठिठुरन बरकरार, अगले सप्ताह बारिश के आसार
Thu, 04 Jan 2024 07:28 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 04 Jan 2024 07:28 AM IST
सार
बरेली में कड़ाके की ठंड ने लोगों का कंपा दिया है। बुधवार की तरह बृहस्तपिवार सुबह भी घना कोहरा छाया हुआ है। ऊपर से सर्द हवा नश्तर सी चुभ रही है।
विज्ञापन
बरेली में छाया घना कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छाया हुआ है। पहाड़ों से आ रही सर्द हवा शहरवासियों को कंपकंपा रही है। कड़ाके की ठंड से बुधवार को जन-जीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने अभी कुछ दिन ठिठुरन जारी रहने और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से अनुकूल माहौल बनने पर अगले सप्ताह हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन
मंगलवार को दिनभर ठिठुरन के बाद राहत की उम्मीद लगाए बैठे लोग बुधवार को भी निराश हुए। सुबह कोहरे की चादर में लिपटी रही। जो जहां था वहीं, ठिठुरता नजर आया। अलाव जलाकर लोग ठंड से बचाव के प्रयास करते रहे। जरूरी काम से जो बाहर निकले, वह सिर से पांव तक गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। बृहस्पतिवार सुबह से घना कोहरा है, ठिठुरन बरकरार है।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार ने आगे भी कड़ाके की ठंड जारी रहने की बात कही है। बताया कि पांच दिन बाद अनुकूल माहौल बनने पर कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 15.1 व न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Trending Videos
50 मीटर से कम रही दृश्यता
अतुल के मुताबिक सुबह और शाम घना कोहरा होने से दृश्यता न्यूनतम दर्ज हो रही है। मंगलवार की भाेर में दृश्यता 25 मीटर तक रही। बुधवार रात घना कोहरा छाने की वजह से दृश्यता 50 मीटर तक दर्ज की गई। आने वाले दिनों में भी घने कोहरे से दृश्यता सुबह-शाम 50 मीटर के आसपास दर्ज होने के आसार हैं।
अतुल के मुताबिक सुबह और शाम घना कोहरा होने से दृश्यता न्यूनतम दर्ज हो रही है। मंगलवार की भाेर में दृश्यता 25 मीटर तक रही। बुधवार रात घना कोहरा छाने की वजह से दृश्यता 50 मीटर तक दर्ज की गई। आने वाले दिनों में भी घने कोहरे से दृश्यता सुबह-शाम 50 मीटर के आसपास दर्ज होने के आसार हैं।