{"_id":"61152b4f9379530f6678cb58","slug":"people-scuffled-and-took-away-the-accused-from-the-custody-of-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हाथापाई कर पुलिस की गिरफ्त से आरोपी को छुड़ा ले गए लोग, चार लोगों को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हाथापाई कर पुलिस की गिरफ्त से आरोपी को छुड़ा ले गए लोग, चार लोगों को पुलिस ने दबोचा
Thu, 12 Aug 2021 07:38 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 12 Aug 2021 07:38 PM IST
सार
चौकी इंचार्ज लालबहादुर मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों को नामजद करते हुए 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भूमि विवाद के आरोपी को बृहस्पतिवार को उसके समर्थक पुलिस से हाथापाई कर छुड़ा ले गए। चौकी इंचार्ज लालबहादुर मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों को नामजद करते हुए 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
ढखेरवा चौकी इंचार्ज लालबहादुर मिश्रा ने बताया कि मदनशाह पुरवा गांव की मजरूमा पत्नी स्वर्गीय अजीज खान ने भूमि विवाद की तहरीर दी थी। तहरीर में लवखनिया गांव के अनीस समेत कई लोग नामजद थे। आरोपी अनीस के एक बैंक के बाहर खड़े होने की सूचना पर चौकी इंचार्ज और दो अन्य सिपाही उसे पकड़ने के लिए पहुंचे। उन्होंने आरोपी अनीस को पुलिस जीप में बैठने के लिए कहा। मना करने पर सिपाही अनीस को जबरन बैठाने लगे। इस बात को लेकर वह पुलिस से भिड़ गया। इस बीच वहां भीड़ जुट गई। भीड़ में मौजूद अनीस के साथी पुलिस से हाथापाई करने लगे और उसे छुड़ाकर अपने साथ ले गए । अनीस पहले भी कई हत्या के प्रयास, बलवा आदि में नामजद रहा है। सूचना पर पहुंचे पुलिस बल ने वहां मौजूद चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उधर, चौकी इंचार्ज लालबहादुर मिश्रा की तहरीर पर लवखनिया निवासी अनीस हाफी, शबदर अली, हसनू, इरफान समेत 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
तीन माह बाद फिर पुलिस से हुआ विवाद
25 मई को पढ़ुआ गांव में हिस्ट्रीशीटर को दबोचने गए तत्कालीन पढुआ चौकी इंचार्ज अशोक कुमार के बीच जमकर बवाल हुआ था। पुलिस पर हिस्ट्रीशीटर मिर्ची ने फायरिंग कर दी थी, जिसमें अशोक कुमार बच गए थे। एक सप्ताह पहले कच्ची शराब को लेकर खैरहनी गांव में पुलिस के बीच काफी बवाल हुआ था। आरोपी को महिलाएं छुड़ाकर ले गई थीं। अब तीसरी बार ढखेरवा में अनीस को पकड़ने गई पुलिस से लोग भिड़ गए और आरोपी को छुड़ा ले गए।
विज्ञापन