फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People said on social media I love Bareilly Police after the uproar in Bareilly

Bareilly Violence: सोशल मीडिया पर लोग बोले- आई लव बरेली पुलिस, किसी ने कहा- क्या पिटवाने बुलवाया मियां

Sat, 27 Sep 2025 10:36 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Sep 2025 10:36 AM IST
सार

बरेली में शुक्रवार को हुआ बवाल सोशल मीडिया पर छाया रहा। किसी ने पुलिस के लाठीचार्ज करने को तानाशाही रवैया बताया तो किसी ने पुलिस कार्रवाई की तारीफ की। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा। 

विज्ञापन
People said on social media I love Bareilly Police after the uproar in Bareilly
बरेली में बवाल के दौरान पुलिस ने किया था लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में शुक्रवार को हुए बवाल के बाद सोशल मीडिया पर इससे संबंधित पोस्ट डालकर लोगों ने अपनी भड़ास निकाली। एक-दूसरे पर कटाक्ष और भड़काऊ कमेंट किए। इसमें से कुछ के स्क्रीनशॉट वायरल हुए हैं। पुलिस ऐसी पोस्ट और कमेंट करने वालों को चिह्नित कर रही है। किसी ने पुलिस की तारीफ की तो किसी ने मौलाना तौकीर रजा को निशाने पर लिया।

विज्ञापन


शरीफ कुरैशी नाम की फेसबुक आईडी से सोशल मीडिया पर कमेंट किया गया कि शेर जब पिंजरे में हो तो हर कुत्ता अपने आप को शेर समझता है। अभी कुत्तों का दौर है, शेरों का समय भी आएगा। माजिद खान नाम की फेसबुक आईडी से लिखा गया कि मियां कहां चले गए...क्या पिटवाने को बुलाया था। हबीब शाहिद ने फेसबुक पर लिखा कि न इन्होंने किसी मंदिर पर अपना झंडा लगाया और न किसी को नुकसान पहुंचाया। इन पर तो लाठीचार्ज कर दिया पुलिस ने, जो हाथ में तलवार लेकर धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाते हैं, उन पर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है।
विज्ञापन


संबंधित खबर- बरेली बवाल की इनसाइड स्टोरी: इस बात से भड़की भीड़, फिर पत्थरबाजी और फायरिंग; सात दिन पहले रची गई थी साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना तौकीर की गिरफ्तारी की उठाई मांग 
एक युवक ने फेसबुक पर लिखा कि मौलाना तौकीर रजा एसी कमरे में बैठकर बयान दे रहे हैं और मुसलमान रोड पर पिट रहे हैं। मौलाना तौकीर रजा खां को गिरफ्तार किया जाए और जेल भेजा जाए। कई लोगों ने पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराया है तो कुछ ने इसे तानाशाही बताकर निंदा की है। पोस्टर विवाद के बाद सोशल मीडिया पर आई लव महादेव, आई लव श्रीराम जैसे पोस्ट वायरल हो रहे हैं। 

अखिलेश ने सरकार पर साधा निशाना
शुक्रवार को उपद्रवियों पर लाठीचार्ज के बाद सोशल मीडिया पर आई लव बरेली पुलिस और आई लव यूपी पुलिस जैसी पोस्ट ट्रेंड होने लगीं। व्हाट्सएप ग्रुप और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ज्यादातर लोगों ने पुलिस कार्रवाई को सही बताया। शहर को दंगे से बचाने के लिए इसका समर्थन किया। ऐसे लोगों ने आई लव बरेली पुलिस वाली तस्वीर भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगाई। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने फेसबुक पेज पर लिखा- सरकारें लाठीचार्ज से नहीं, सौहार्द-सद्भाव से चलती हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed