फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People returned from Punjab shouted for two hours by train, then one hour by buses

पंजाब से लौटे लोगों को दो घंटे ट्रेन ने झिंकाया फिर एक घंटा बसों ने

Thu, 07 May 2020 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
People returned from Punjab shouted for two hours by train, then one hour by buses
पंजाब से लौटते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

श्रमिक स्पेशल ट्रेन के जरिए लुधियाना से लौटे 998 प्रवासी
विज्ञापन

चार लोग संदिग्ध मिले, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में किया क्वारंटीन

बरेली। लुधियाना से बुधवार को बरेली लाए गए 998 लोग पहले तो दो घंटे श्रमिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की देरी से परेशान हुए फिर जंक्शन पर बसों तक पहुंचने में भी उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ीं। थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान चार लोग संदिग्ध मिले, जिन्हें सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया गया है।
लुधियाना से आने वाली ट्रेन में श्रमिकों के अलावा मध्यम परिवार के लोग भी थे। ट्रेन अपने तय समय से तीन घंटा देरी से पूर्वाह्न 11 बजे लुधियाना से चलाई गई। रेलवे के मुताबिक ट्रेन से 1188 यात्री आने थे, लेकिन केवल 998 यात्री ही पहुंचे। लुधियाना स्टेशन पर सभी यात्रियों को बिना खाना और पानी दिए ही बरेली रवाना कर दिया गया था। रास्ते में ट्रेन अंबाला, सहारनपुर और मुुरादाबाद स्टेशन पर रुकी, लेकिन प्लेटफार्म पर कोई वेंडर नहीं था। उधर, मुरादाबाद रेलवे प्रशासन का कहना है कि उन्होंने आईआरसीटीसी की ओर से मुरादाबाद में खाना और नाश्ता ट्रेन में बंटवाया था।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि ट्रेन को शाम 4:15 बजे जंक्शन पहुंचना था, लेकिन शाम छह बजे जंक्शन पहुंची। प्लेटफार्म एक पर डॉक्टरों की टीम ने सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की, जिसके बाद सभी को खाने के पैकेट और पानी की बोतलें दी गईं। संदिग्ध मिले जो चार लोग क्वारंटीन किए गए हैं वह गुड़गांव, रायबरेली, फरीदपुर और बिशारतगंज के हैं। लुधियाना से आए लोगों के लिए जंक्शन पर बसें लगाई गई थीं, मगर लोगों को इन बसों तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि एक घंटे के बाद सभी बसें रवाना कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed