Bareilly News: दरगाह के पास मकान में तोड़फोड़ को लेकर हंगामा, घर में प्राचीन मंदिर बताकर विरोध
दरगाह के पास एक व्यक्ति ने मकान खरीदा है। गुरुवार सुबह मकान में तोड़फोड़ शुरू की गई तो विवाद शुरू हो गया। लोगों ने विरोध किया। इनका कहना था कि मकान में प्राचीन मंदिर स्थित है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में दरगाह आला हजरत के पास समुदाय विशेष के मकान खरीदकर गेस्ट हाउस बनाने के धंधे ने सावन में माहौल बिगाड़ने का इंतजाम कर दिया। मकान के मंदिर वाले हिस्से को नियम विरुद्ध तरीके से खरीदकर दूसरे समुदाय के लोगों ने तोड़फोड़ शुरू की तो हंगामा हो गया। पुलिस अफसर पहुंचे तो घर में मंदिर और मूर्तियां मिलीं। मजदूर भाग गए। क्रेता-विक्रेता का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। अब प्रशासन विवादित स्थल को सील करेगा।
बृहस्पतिवार सुबह कोतवाल हिमांशु निगम को दरगाह आला हजरत के पास हंगामा होने की सूचना मिली। पता चला कि एक मकान में तोड़फोड़ का मामला है। मकान के अंदर मंदिर भी बना हुआ है। कोतवाल व सीओ प्रथम श्वेता यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंची तो दरगाह के पास गली में बने मकान में तोड़फोड़ कर रहे मिस्त्री और मजदूर भाग गए। पुलिस ने कथित मकान बेचने वाले दिल्ली के रोहिणी नार्थ वेस्ट निवासी संदीप शर्मा और इसे खरीदने वाले किला के गढ़ी इलाका निवासी मिर्जा हसीन बेग का शांतिभंग में चालान कर दिया।
मौके पर स्थानीय लोग ही तोड़फोड़ का विरोध कर रहे थे। पुलिस सभी पक्षों को थाने ले आई। यहां हिंदू संगठनों के लोग भी पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। स्थानीय लोगों की ओर से पुलिस को संयुक्त तहरीर दी गई है। निर्माण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाकर मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
पहले पुजारी बेचते रहे मंदिर की संपत्ति
पुलिस पहुंची तो धर्म प्रकाश रस्तोगी, लवलीन कपूर, डॉ. आदित्य मिश्रा, पुलकित रस्तोगी और राहुल रस्तोगी समेत कई लोग वहां मौजूद थे। इन्होंने बताया कि यह लक्ष्मी नारायण मंदिर दो सौ साल पुराना है। इसकी कई और संपत्तियां थीं। मंदिर के महंत रहे कुलदीप नारायण शर्मा ने पहले कई संपत्तियां बेच दीं, अब उनका बेटा संदीप बची संपत्तियों को बेच रहा है।
संदीप की पत्नी रचना शर्मा निवासी दिल्ली ने मंदिर की जमीन को फर्जी तरीके से दाखिल खारिज कराने के बाद अपने नाम करा लिया। सबसे पहले मंदिर की जमीन शाहजी हाशमी पत्नी अजमल हाशमी और शहाबुद्दीन पुत्र अमीन, अताउर रहमान खां उर्फ जमाल मियां और महफूज हसन को बेच दी थी। लोगों ने इसका विरोध किया और कोर्ट में मुकदमा कर दिया जो आज भी विचाराधीन है।
मूर्तियां खंडित करने का आरोप
अब संदीप शर्मा ने मंदिर की सार्वजनिक संपत्ति को निजी दर्शाकर फिर बेच दिया है। आरोप लगाया कि जो हिस्सा बेचना बताया जा रहा है, उसी में प्राचीन मंदिर व मूर्तियां हैं। दूसरे समुदाय के खरीदार ने मंदिर परिसर के सभी दरवाजे तोड़ दिए हैं। देव प्रतिमाओं को भी खंडित किया गया है। मांग की कि मकान को या तो प्रशासन अपने कब्जे में ले या फिर दर्शन-पूजन के लिए इसके दरवाजे खुलवाए।करणी सेना के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह व आजाद हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर आजाद ने कोतवाली पहुंचकर अधिकारियों से बात की। स्थानीय लोगों की मांग को दोहराया। कहा कि सावन में माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है, इस पर पुलिस-प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए।
मामले में दो लोगों का चालान कर दिया है। तहरीर में लगे आरोपों की जांच की जा रही है। मकान के अंदर पुराना मंदिर बताया जा रहा है। ऐसी संपत्ति को किस आधार पर बेचा गया, इसकी भी जांच होगी। फिलहाल पुलिस धारा 145 के तहत रिपोर्ट तैयार कर कल सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपेगी। निर्णय होने तक विवादित स्थल को सील किया जाएगा। - श्वेता यादव, सीओ प्रथम
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.