फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People panicked after seeing the drone flying, it disappeared before the police arrived

Bareilly News: ड्रोन उड़ते देख लोगों में दहशत, पुलिस के आने से पहले हुए गायब

Mon, 21 Jul 2025 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
People panicked after seeing the drone flying, it disappeared before the police arrived
सिरौली/हाफिजगंज/दुनका। कस्बे सहित कई गांवों में शनिवार रात ड्रोनों को उड़ते देखकर लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची, तब तक ड्रोन गायब हो गए।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कस्बे के अलावा केसरपुर, रम्पुरा भोपातनगर, शहबाजपुर समेत कई गांवों में कई दिनों से ड्रोन देखे जा रहे हैं। शनिवार को भी आठ ड्रोनों को उड़ते देख लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर जांच करती रही। इधर, इंस्पेक्टर जगत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही हर जगह रात में ही पुलिस पहुंच गई, लेकिन कोई ड्रोन नहीं मिला। यह किसी की शरारत है। लोग डरे नहीं। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, हाफिजगंज में भी उड़ते ड्रोनों को देखा गया, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है। हालांकि मौके पर जांच में कुछ नहीं मिला। इधर, थाना शाही क्षेत्र के गांव संग्रामपुर में शुक्रवार रात ड्रोन उड़ने की सूचना पर गांव में अफरा-तफरी रही।

शिकायत पर उपनिरीक्षक नीरज चौधरी ने बताया कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। अब कभी ऐसा दिखाई दे तो तुरंत शिकायत करें। इसके बाद माैके पर पहुंचकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed