फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   people of two communities clash over CCTV camera being directed towards religious place

Bareilly News: सीसीटीवी कैमरे का रुख धर्मस्थल की ओर होने पर विवाद, दो समुदाय के लोग भिड़े... पथराव

Fri, 27 Sep 2024 07:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Sep 2024 07:37 PM IST
सार

बरेली के गांव मिलक इमामगंज में पूर्व प्रधान अय्यूब ने अपने घर के दरवाजे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। एक कैमरे का रुख दूसरे समुदाय के धर्मस्थल की ओर था। इसे लेकर दोनों पक्षों में हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पथराव हो गया। 

विज्ञापन
people of two communities clash over CCTV camera being directed towards religious place
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव मिलक इमामगंज में प्रधान अयूब ने अपने घर के दरवाजे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए, जिनका रुख दूसरे समुदाय के धर्मस्थल की ओर हो गया। इससे दो समुदाय के लोगों में विवाद के बाद पथराव हो गया। दोनों ओर से चार लोग घायल हो गए। एसपी उत्तरी के साथ कई थानों की पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


इमामगंज में करीब 20 फीसदी आबादी अल्पसंख्यक समुदाय की है। इसी ओर बहुसंख्यक समुदाय का धर्मस्थल है। पूरे गांव में एक ही धर्मस्थल होने से गांव की महिला, पुरुष पूजा के लिए आते हैं। पूर्व प्रधान अयूब अली ने चंदा करके अपनी बस्ती की ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। 
विज्ञापन


UP News: लखनऊ में छह अक्तूबर को जुटेंगे सूबे के किसान, भाकियू पदाधिकारी ने भरी आंदोलन की हुंकार
विज्ञापन
विज्ञापन


एक कैमरा बिजली के खंभे पर इसी धर्मस्थल की ओर लगा दिया। दूसरे समुदाय के लोगों ने महिलाओं के फोटो का दुरुपयोग करने का तर्क देकर बृहस्पतिवार दोपहर कैमरे का विरोध कर दिया। तब कैमरा हटा लेने सहमति बनी और मामला शांत हो गया।

देर रात हुआ था विवाद 
कैमरा हटाया नहीं गया तो देर रात गांव की एक परचून दुकान पर बैठे दोनों समुदाय के कुछ लोगों में बहस हो गई। कुछ देर में विवाद बढ़ गया और दोनों समुदाय के लोगों में पथराव शुरू हो गया। बीच बचाव करने आई महिला हरप्यारी और इनका नाती राशिद, रियासद शाह, सलमान अली घायल हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। लाठी फटकारने पर उपद्रवी भाग गए। थाना सीबीगंज, भोजीपुरा, शाही, शीशगढ़ की पुलिस भी पहुंच गई। भारी फोर्स को देखकर लोग जंगल में भाग गए।

दो दिन पहले उठाया था गोकशी का मामला
दो दिन पहले गांव के बाहर एक पशु की मौत हो गई थी। कुछ समय बाद उसके शव का एक हिस्सा गायब हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर गोरक्षा दल ने गांव पहुंचकर शव देखा और पुलिस से गोकशी की शिकायत की थी। इस मामले में थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा ने पशु मरने के बाद कुत्तों द्वारा शव खाने की बात कहकर मामला शांत कर दिया था, तभी से तनातनी बनी हुई थी।

15 लोगों का किया चालान
इमामगंज में कैमरा लगाने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने गांव निवासी बुंदा शाह, जीशान अली, लियाकत अली, यकीन शाह, चांद बाबू, एहसान अली, मुस्तकीम, कय्यूम, रईस बाबू, इमरान अली, आबिद और दूसरे पक्ष के मंगलसेन, शोभाराम, सुरेंद्र और पास के गांव मड़ौली निवासी राजू का शांतिभंग में चालान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed