फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People of the city got uninterrupted electricity for three days during Holi

Bareilly News: होली पर तीन दिन शहर के लोगों को मिली निर्बाध बिजली

Tue, 11 Mar 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
People of the city got uninterrupted electricity for three days during Holi
सभी उपकेंद्रों पर तैनाती रहेंगी टीमें, कंट्रोल रूम से निगरानी होगी
विज्ञापन

बरेली। होली पर तीन दिन शहर के लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जाएगी। 13, 14 और 15 मार्च को मरम्मत या अनुरक्षण के काम भी नहीं कराए जाएंगे। कहीं से फॉल्ट की शिकायत आने पर तत्काल दूर की जाएगी। इसके लिए बिजली उपकेंद्रों पर मोबाइल टीमें तैनात रहेंगी। होली से पहले सोमवार को शहर के कई स्थानों पर मरम्मत के काम किए गए। मंगलवार और बुधवार को भी कुछ काम कराए जाएंगे।

इस बार 14 मार्च की होली है और इसी दिन शुक्रवार की नमाज भी है। शहर के कई इलाके मिश्रित आबादी के हैं। यहां भी होलिका दहन होना है। ऐसे स्थानों को चिह्नित किया गया है जहां होलिहा दहन के आसपास के स्थानों से बिजली की लाइनें गुजर रही हैं। कई स्थानों पर लाइनों को दूर किया गया है। 12 और 13 मार्च को फिर से इन स्थानों का निरीक्षण किया जाएगा। जहां होलिका दहन के कारण लाइनों को ज्यादा खतरा है वहां संबंधित उपकेंद्र की टीमें तैनात रहेगी। अधीक्षण अभियंता ब्रह्पाल ने निर्देश दिए है कि किसी भी हालत में बेवजह कटौती नहीं होनी चाहिए। सभी बिजली उपकेंद्रों पर पहले से तैयारी कर ली जाए। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में लाइनों की विशेष निगरानी की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed