{"_id":"68644a94dd9b34f0f1043e0a","slug":"people-of-maurya-community-showered-flowers-of-harmony-in-the-procession-in-senthal-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-104859-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सेंथल में जुलूस में मौर्य समाज के लोगों ने बरसाए सौहार्द के फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सेंथल में जुलूस में मौर्य समाज के लोगों ने बरसाए सौहार्द के फूल
विज्ञापन
अजादारी में शामिल लोग। संवाद
सेंथल। कर्बला में जाम ए शहादत नोश फरमाने वाले हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों का अजादारी सेंथल में की गई। इस दौरान मौर्य समाज के लोगों ने शामिल होकर सौहार्द की मिसाल पेश की। हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके 71 साथियों को कर्बला के मैदान में कत्ल कर दिया गया था। उसी की याद में कस्बे में दो माह आठ दिन तक अजादारी की जाती है। इसी क्रम में मंगलवार को मोहल्ला चौधरी से उठा जुलूस जैसे मौर्य मंदिर पर पहुंचा।
यहां पहले से इंतजार कर रहे मौर्य समाज के लोगों ने छतों से सौहार्द के फूल बरसाकर जुलूस का भव्य स्वागत किया। सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने अलम व डोले पर पुष्प चढ़ाए। गेंदलाल मौर्य के घर पर जुलूस का स्वागत किया गया। इस दौरान तेजपाल मौर्य, धर्मेंद्र मौर्य, लेखराज मौर्य, कड़ेराम मौर्य, जसमंत, सेवाराम मौर्य, मदनलाल मौर्य, अंकित मौर्य, मंगलीराम मौर्य आदि मौजूद रहे।
कस्बे में चल रही अजादारी के क्रम में मंगलवार को मोहर्रम के पांचवें रोज मोहम्मद और इब्राहीम की शहादत को याद किया गया। इमामबाड़ा खुर्द में मजलिस के बाद अंजुमन सज्जादिया ने नौहा पढ़ा। इसके बाद हजरत मुस्लिम के बेटों मोहम्मद और इब्राहीम के ताबूत की जियारत कराई गई। राहत हुसैन, अकील हुसैन, रिज्जु, नजीम हुसैन, अलीम हुसैन आदि के घर नजर का आयोजन किया गया। संवाद