फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People of Bareilly are violating traffic rules the most

Bareilly: यातायात नियम तोड़ने में मंडल में पहले स्थान पर बरेली, शहर का यह चौराहा बना हॉटस्पॉट

Tue, 05 Dec 2023 01:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Dec 2023 01:43 PM IST
सार

लोगों को न तो जान की परवाह है, न ही जुर्माने की। यही वजह है कि लगातार यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आ रहे हैं। यातायात माह के दौरान बरेली में 14 हजार से अधिक वाहनों के चालान काटे गिए।  

विज्ञापन
People of Bareilly are violating traffic rules the most
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यातायात नियम तोड़ने में बरेली के लोग मंडल में अव्वल हैं। शहर का चौकी चौराहा हॉटस्पॉट बना हुआ है। यहां नियम टूटने के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। 29 नवंबर को पुलिस ने यहां 600 वाहनों के चालान किए थे। यातायात माह के दौरान 14 हजार से अधिक वाहनों का चालान कर 1.78 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। हर माह औसतन 35 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित हो रहे हैं। इसके बावजूद हालात नहीं सुधर रहे हैं।

विज्ञापन


शासन वर्ष 2030 तक सड़क हादसों में मौतों का आंकड़ा शून्य पर लाना चाहता है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस, परिवहन, लोक निर्माण विभाग के साथ स्वास्थ्य महकमा भी काम कर रहा है। इसके बाद भी सड़क हादसों में मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। कहीं जिम्मेदारों की ओर से व्यवस्था की अनदेखी की जा रही है तो कहीं आम आदमी नियम तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


इस वजह से निलंबित होते हैं लाइसेंस 
तीन बार यातायात नियमों की अनदेखी करने पर संबंधित वाहन चालक का लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित किया जाता है। शराब पीकर वाहन चलाने, हादसा होने व कुछ अन्य विशेष परिस्थितियों में भी लाइसेंस निलंबित किए जाते हैं। लाइसेंस निलंबन के बाद संबंधित को नोटिस जारी कर सूचना दी जाती है। इस दौरान वाहन चलाते पकड़े जाने पर पांच हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है। निलंबन अवधि के दौरान आरटीओ कार्यालय में जुर्माना जमाकर उसे बहाल कराया जा सकता है। विशेष परिस्थितियों में निलंबन की अवधि को बढ़ा दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों से निगरानी आसान
शहर के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगने से वाहन चालकों की निगरानी आसान हुई है। शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था है। इनको जंप करने वाले वाहन चालकों की संख्या भी कम नहीं है। सबसे ज्यादा चालान बिना हेलमेट, ट्रैफिक लाइट जंप, ट्रिपल राइडिंग में ही हो रहे हैं।

आरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। हर माह औसतन 35 लाइसेंस निलंबित किए जा रहे हैं। यातायात माह में यह संख्या ज्यादा 62 रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed