फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   people lit lamps on graves on shab e barat in bareilly

Bareilly News: शब-ए-बरात पर कब्रिस्तानों में किया गया चिरागां, इबादत में गुजारी रात

Wed, 08 Mar 2023 08:41 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 08 Mar 2023 08:41 AM IST
सार

शब-ए-बरात पर शहर के कब्रिस्तानों और दरगाहों पर सजावट की गई। तमाम लोग ने कब्रिस्तानों में अपने बुजुर्गों की कब्रों पर चिरागां और गुलपोशी कर फातेहा, दुरूद पेश किया। 

विज्ञापन
people lit lamps on graves on shab e barat in bareilly
कब्रों पर इबादत करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में शब-ए-बरात का त्योहार अकीदत, एहतराम के साथ मनाया गया। दरगाहों और कब्रिस्तानों में हाजिरी देने वालों की भीड़ रही। तमाम लोगों ने रातभर इबादत कर अपने गुनाहों की माफी मांगी।

विज्ञापन


शब-ए-बरात को लेकर मंगलवार को शहर के कब्रिस्तानों और दरगाहों पर भारी सजावट की गई। तमाम लोग ने कब्रिस्तानों में अपने बुजुर्गों की कब्रों पर चिरागां और गुलपोशी कर फातेहा, दुरूद पेश किया। दरगाहों पर हाजिरी देकर गुलपोशी, चादरपोशी कर नियाज नजर पेश की। 
विज्ञापन


इसमें दरगाह आला हजरत, दरगाह अजहरी, खानकाह नियाजिया, दरगाह बशीर मियां, दरगाह शाहदाना वली, दरगाह शाह शराफत मियां, दरगाह वली मियां, खानकाह वामिकिया निशातिया, दरगाह तहसीनी आदि पर लोग पहुंचते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब्रिस्तानों में रातभर रही भीड़ 

इधर, शहर के कोहाड़ापीर, शाहबाद, चौपुला, किशोर बाजार, श्यामगंज, सेमल खेड़ा, बियाबनी, पुराना शहर के कांकर टोला, चक महमूद, नवादा शेखान, किला के हुसैन बाग, किला रोड आदि कब्रिस्तानों पर रातभर भीड़ पहुंचती रही। इससे पूरी रात सड़कों पर चहल-पहल बनी रही।

इसके अलावा तमाम लोग घरों से लेकर दरगाहों और खानकाहों तक इबादत के लिए बैठे। इसमें नफिल नमाज, दुरूद, कुरान की तिलावत करते रहे। दिन में तमाम घरों में हलवा व अन्य पकवान बना कर नियाज नजर का आयोजन किया गया। 

वहीं, दरगाह आला हजरत के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि दरगाह पर हाजिरी देने आने वाले लोगों ने दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां (सुब्हानी मियां) और सज्जादानशीन मुफ्ती अहमन रजा खां कादरी से मुलाकात कर दुआएं भी कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed