{"_id":"69ed254f4be54aeffb068cf5","slug":"people-left-miserable-by-the-scorching-43-degree-heat-hot-winds-leave-them-scorched-bareilly-news-c-4-bly1053-871968-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 43 डिग्री की तपिश से लोग बेहाल, गर्म हवा ने झुलसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 43 डिग्री की तपिश से लोग बेहाल, गर्म हवा ने झुलसाया
विज्ञापन
बरेली। गर्म पछुआ हवा के साथ महाराष्ट्र के पास बने प्रतिचक्रवात के प्रभाव से शनिवार को दिन का पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। गर्म हवा राहगीरों को झुलसाती रही। रात में भी सुकून नहीं मिला। मौसम विभाग ने दो दिन और भीषण गर्मी का अनुमान जताया है।
अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ही गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को सुबह दस बजे से ही धूप तपिश का अहसास कराने लगी। बेहद जरूरी कार्य होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। दोपहर में राहगीर छांव तलाशते नजर आए। अधिकतम पारा सामान्य से चार डिग्री अधिक 42.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
शाम को सूरज ढलने पर लोगों ने हल्की राहत जरूर महसूस की, लेकिन रात में उष्मीय विकिरण से उमस बनी रही। न्यूनतम पारा सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा की गति 40 किमी प्रतिघंटे, नमी का स्तर 40 फीसदी रहा।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, पछुआ हवा और महाराष्ट्र के प्रतिचक्रवात की परिस्थिति दो दिन तक जारी रहेगी। 27 को सर्वाधिक गर्मी का अनुमान है। फिर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27 अप्रैल की शाम से रुहेलखंड में हल्की बारिश हो सकती है