{"_id":"68bdd605386795c56b090f06","slug":"people-involved-in-the-procession-of-barawafat-raised-religious-slogans-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-102262-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बारावफात के जुलूस में शामिल लोगों ने की धार्मिक नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बारावफात के जुलूस में शामिल लोगों ने की धार्मिक नारेबाजी
विज्ञापन
फरीदपुर। कस्बे में शुक्रवार को निकले बारावफात के जुलूस के दौरान मोहल्ला साहूकारा में धार्मिक स्थल के सामने जुलूस में शामिल युवकों ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने के उद्देश्य से धार्मिक नारेबाजी की। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू जागरण मंच वाहिनी के कार्यकर्ता रविवार को थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायतीपत्र सौंपा है।
वायरल वीडियो में जुलूस में शामिल कुछ युवक डीजे पर डांस कर रहे हैं। साहूकारा मोहल्ला स्थित धार्मिक स्थल के सामने धार्मिक नारेबाजी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को वायरल वीडियो सौंपा है। ज्ञापन देने वालों में संगठन के नगर अध्यक्ष रघु प्रताप सिंह, गौरव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। कोतवाली के इंस्पेक्टर राधेश्याम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
-- -- -- -
बारावफात के जुलूस में युवकों ने किए अश्लील इशारे
फरीदपुर। कस्बे में शुक्रवार को निकाले गए बारावफात के जुलूस में डीजे की धुन पर मस्त होकर डांस करते हुए कुछ लोगों ने अश्लील इशारे किए। वीडियो वायरल होने के बाद रविवार को लोगों ने सोशल मीडिया पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
नवादिया अशोक गांव निवासी खालिद राणा समाजवादी पार्टी के जिला सचिव हैं। उन्होंने फेसबुक पर अश्लील इशारे करने वाले लोगों की वीडियो पोस्ट करते हुए आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि फरीदपुर में बारावफात के जुलूस में शामिल कुछ लोग लोडर गाड़ी पर सवार होकर डीजे की धुन पर डांस कर रहे हैं, लेकिन उन्हीं में से कुछ लोग धार्मिक जुलूस में अश्लील इशारे करते हुए हुड़दंग कर रहे हैं। उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा कि क्या ऐसे लोगों को जुलूस में शामिल करना उचित है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मामले में शिकायत नहीं मिली है। संवाद