{"_id":"6806a6e6238b90e6c802d3e3","slug":"people-from-other-community-throw-stones-at-the-house-report-filed-against-three-bareilly-news-c-4-1-bly1048-623570-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दूसरे समुदाय के लोग घर में फेंकते हैं पत्थर, तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दूसरे समुदाय के लोग घर में फेंकते हैं पत्थर, तीन पर रिपोर्ट
विज्ञापन
सीबीगंज। थाना क्षेत्र के गांव लटूरी अटा कायस्थान निवासी अनुसूचित वर्ग की महिला ने दूसरे समुदाय के पड़ोसी पर घर में पत्थर फेंकने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
पीड़िता ने बताया कि वह वर्ष 2019 से गांव में अपने पैतृक मकान में रह रही है। शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन जब पास में ही दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने अपने मकान बनवाए तभी से माहौल बिगड़ गया है। खासतौर से नन्हे नाम का युवक अक्सर उनके घर पर पत्थर फेंकता है।
पीड़िता के मुताबिक नन्हे दो दिन पहले अपने दो-तीन साथियों के साथ उसके घर के बाहर पहुंचा और दरवाजा तोड़ने की कोशिश करने लगा। जब विरोध किया तो उसे जातिसूचक शब्द कहते हुए धमकी दी। इसके बाद उसने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुलाया और थाने में तहरीर दी। महिला ने बताया कि वह मकान बेचने का दबाव बनाता है। पीड़िता ने आरोपी नन्हे समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि पड़ोसियों के विवाद की सूचना पर आरोपी नन्हे का चालान कर दिया है। संवाद