फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People from other communities accused of beating soldiers

Bareilly News: दूसरे समुदाय के लोगों पर फौजी को पीटने का आरोप

Thu, 12 Sep 2024 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
People from other communities accused of beating soldiers
आंवला। हमले में घायल लहुलुहान फौजी-संवाद
आंवला। सेवानिवृत्त फौजी का रास्ता रोककर दूसरे समुदाय के लोगों ने पिटाई कर दी। मामले में थाने पहुंचे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त फौजी योगेश कुमार के अनुसार वह दोपहर में महाराज पुरम स्थित अपनी दुकान जाने के लिए स्कूटी से निकले थे। रास्ते में शराब की भट्ठी के पास पहले से मौजूद दूसरे समुदाय के आरोपियों ने हिंदूवादी संगठन कार्यकर्ता के नाते व पुरानी रंजिश के कारण उनका रास्ता रोककर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। सूचना मिलते ही पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना व अन्य हिंदूवादी कार्यकर्ता घायल फौजी को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां उनका उपचार कराया गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, विहिप व हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने कोतवाल से आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। कोतवाल के आश्वासन के बाद कार्यकर्ता लौट आए। इस दौरान गोपाल सिंह उर्फ गुडडु फौजी, राजकुमार सिंह, नवीन सिंह, दुर्गेश सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article