फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People face the problems.

Bareilly News: वाराणसी प्रकरण के विरोध में वकीलों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Tue, 23 Sep 2025 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
कलेक्ट्रेट गेट पर पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता उसके बाद डीएम कार्यालय पर पहुच कर की नारेबाजी - अमर
बरेली। वाराणसी में वकीलों के साथ दुर्व्यवहार और वकीलों के खिलाफ ही मामला दर्ज किए जाने के विरोध में बार काउंसिल ऑफ यूपी के आह्वान पर सोमवार को बरेली बार एसोसिएशन ने कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करने के बाद डीएम को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार हरित और सचिव दीपक पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वकील सोमवार दोपहर नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश भर में वकीलों के साथ पुलिस दुर्व्यवहार की शिकायत आ रही हैं। वाराणसी में 50-60 वकीलों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया, जबकि वकीलों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। सचिव ने कहा कि वाराणसी में वकीलों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और वकीलों के खिलाफ दर्ज मामला वापस लिए जाने तक बार शांत नहीं बैठेगी।
विज्ञापन

इसके बाद वकीलों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि वकीलों के उत्पीड़न और उनके प्रति दुर्व्यवहार पर प्रभावी रोक लगाई जाए। अन्यथा की स्थिति में प्रदेश भर के अधिवक्ता व्यापक स्तर पर कानूनी और संवैधानिक रूप से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर शेर सिंह गंगवार, ललित कुमार सिंह, नसीम सैफी, रोहित यादव, जयपाल सिंह, शाहिद, अनुज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed