फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People drinking contaminated water in Nagar Panchayat

Bareilly News: नगर पंचायत में शामिल होने के बावजूद दूषित पानी पी रहे लोग

Sat, 01 Jun 2024 06:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
People drinking contaminated water in Nagar Panchayat
देवरनियां।टंकी मे पानी न आने पर विरोध करते सेमीखेडा के ग्रामीण।
देवरनियां। कहने को सेमीखेड़ा गांव नगर पंचायत देवरनियां में शामिल है, मगर यहां के वाशिंदों को शुद्ध जल के लिए तरसना पड़ रहा है। फरियाद लेकर दर-दर भटक रहे लोगों ने सुनवाई न होने पर अब मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सेमीखेड़ा गांव की पहचान यहां स्थित जिले की एक मात्र किसान सहकारी चीनी मिल से है। कहने को करीब आठ हजार की आबादी वाला यह गांव नगर पंचायत देवरनियां का हिस्सा है। यहां नगर पंचायत के दो वार्ड हैं। यहां पर नगर पंचायत जैसी अन्य सुविधा भले ही मिलती हो, लेकिन शुद्ध पेयजल लोगों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में लोगों का कहना है कि दो साल पहले देवरनियां में बनी न्यू टंकी से पानी की पाइपलाइन सेमीखेड़ा में पड़ी थी। लोगों ने कनेक्शन भी कराए। शुरू में दो दिनों तक पानी आया। इसके बाद दो साल बीत गए। टंकी में पानी आज तक नहीं आया। शिकायत करने पर उन्हें बताया गया कि पाइपलाइन दोबारा डलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में लोगों का कहना है कि सेमीखेड़ा में किसान सहकारी चीनी मिल होने से यहां का पानी का स्तर दूषित है। इस कारण यहां नलों में पीला और दूषित पानी आता है। लोग उसी को पीने को मजबूर हैं। दूषित पानी पीने से लोग कई रोगों से भी ग्रस्त रहते हैं। शिकायत में कहा गया कि उन्होंने इस बारे में नगर पंचायत चेयरमैन से कई बार शिकायत की, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।
रामाशंकर, प्रेमपाल, नरेश कुमार, सन्तोष कुमार, राजकुमार, धर्मदास, हरीश, सत्यदेव, भगवानदास, जयपाल, दीपक बाबू आदि का कहना है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे नगर पंचायत कार्यालय पर धरना देंगे। संवाद


सेमीखेड़ा में पाइपलाइन पुरानी पड़ी हुई है। दो साल पहले कनेक्शन हुए थे। देवरनियां पानी की टंकी से सेमीखेड़ा के बीच डेढ़ किमी. का फासला है। अब दिखवाया जाएगा कि दिक्कत कहां है। आचार संहिता हटने के बाद प्राथमिकता के आधार पर इस पर काम किया जाएगा।
- मोहम्मद कलीम अन्सारी, चेयरमैन देवरनियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed