फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People donated with faith, made khichdi banquet

लोगों ने आस्था के साथ किया दान, कराया खिचड़ी भोज

Fri, 15 Jan 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
People donated with faith, made khichdi banquet
मकर संक्रांति पर खिचड़ी बांटते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

शहर के मंदिरों के साथ ही विभिन्न संगठनों की ओर से कई जगह किया गया आयोजन

विज्ञापन
बरेली। मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया। इस दौरान लोगों ने श्रद्धा भाव के साथ हिस्सा लिया। इससे पहले घरों में पूजापाठ करके दान किया। घरों में खिचड़ी भी बनाई गई। लोगों ने मकर संक्रांति को पर्व की तरह मनाया।
बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति के दिन सूर्य देवता ने दक्षिणायण से उत्तरायण में प्रवेश किया। सुबह उठकर लोगों ने स्नान कर सूर्य को जल चढ़ाया, इसके बाद दाल, चावल, गजक आदि का दान किया। अनेक मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। लोगों ने भगवान के दर्शन करने के बाद सुख और समृद्धि की कामना की। मान्यता है कि इस दिन तिल का दान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। सूर्य के उत्तरायण में आने के साथ और सूर्य के धनु से मकर राशि में आने पर खरमास भी समाप्त होते हैं। बृहस्पतिवार को घरों में भी खिचड़ी बनाई गई। शहर में जगह-जगह भक्तों ने खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने राजेंद्रनगर के शील चौराहे पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया। भोज में प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, प्रवीण अग्रवाल, शालिनी सिंह, प्रदीप पुष्कर, रवि कांत गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कालीबाड़ी में कैंट विधायक राजेश अग्रवाल के निवास स्थान पर खिचड़ी भोज हुआ। इसमें भाजपा शहर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा, पूर्व अध्यक्ष उमेश कठेरिया, देवेंद्र जोशी, डॉ. सीपीएस चौहान, राकेश अग्रवाल, प्रत्येश पांडे आदि मौजूद रहे। मनीश अग्रवाल ने आभार जताया। पुराना शहर जगतपुर स्थित शिवमंदिर प्रांगण में खिचड़ी भोज हुआ। सुरेश राठौर, विनोद कुमार, अमर सिंह आदि ने व्यवस्थाएं कराईं। पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ ने रेलवे वर्कशाप स्थित ऑफिस परिसर में खिचड़ी भोज का आयोजन किया। जिसमें 12 रेल कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य कारखाना प्रबंधक राजेश अवस्थी, बलवंत सिंह, रणधीर कुमार, विभूति यादव, जेएस भदौरिया आदि ने सहयोग किया। शिरडी साईं सर्वदेव मंदिर में सुबह आठ बजे से शुरू खिचड़ी भोज 14 घंटे तक चला, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सृजन वेलफेयर सोसायटी ने गौरी शंकर मंदिर (पंजाबपुरा) में खिचड़ी भोज किया। भोज के बाद लोगों को गर्म कपड़े भी बांटे गए। इस अवसर पर डॉ. दीक्षा सक्सेना, एकता, चित्रा जौहरी, संगीता, राजीव, संजीव आदि ने सहयोग किया। शहर में कालीबाड़ी, सिविल लाइंस के हनुमान मंदिर, मेगा सिटी, मिनी बाईपास, पीलभीत बाईपास की अनेक कॉलोनियों, अलखनाथ मंदिर, टीबरीनाथ मंदिर में लोगों ने श्रद्धा भाव के साथ खिचड़ी, चटनी, अचार, मूली आदि का भोज कराया। नर्सरी रोड स्थित बालाजी विहार कॉलोनी में नर्मदेश्वर नाथ शिव मंदिर पर नरेंद्र कौशिक, विमल पांडेय, रामौतार मिश्रा, अभिमन्यु भारद्वाज, सुरेश चंद्र शर्मा ने खिचड़ी भोज कराया।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जनकल्याण शिक्षा विकास समिति के चंद्रप्रकाश, पंकज यादव, हरीश पटेल, मनोज कुमार आदि ने स्टेशन पर परिवार को गर्म कपड़ों का वितरण किया। महानगर राष्ट्रीय कौमी एकता संगठन के अफरोज मियां मुल्ला जी, सर्वेश मौर्य, लक्ष्मी नारायण, संजीव कुमार आदि ने रामगली गौंटिया के शिव मंदिर पर खिचड़ी भोज कराकर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। सर्वोदय संस्था के गांधी मोहन सक्सेना समेत कई लोगों ने दर्जी चौक में स्थित राम-सीता मंदिर में दक्षिणमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा कर खिचड़ी भोज किया। ब्रजलोक कॉलोनी के सरस्वती विद्या मंदिर में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, पूर्व मंत्री डॉ. दिनेश जौहरी, प्रधानाचार्य रामपाल सिंह, राकेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। जनकल्याण सोसायटी के डॉ. एमके हलदर, महंत हिमांशु गिरि, ममता दास, अक्षय आदि ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया। रॉबिन हुड आर्मी ने स्टेडियम रोड पर खिचड़ी भोज किया जिसमें वंदिता, मयंक, शिवम, प्रिंयका आदि का सहयोग रहा।
पूर्व सैनिकों ने भरतौल में मुख्य द्वार पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूर्व सैनिक केके तिवारी ने बताया कि खिचड़ी वितरण में मुख्य रूप से अनिल कुमार, पूरनलाल तिवारी, सचिन कुमार आदि सभी का सहयोग रहा।

कड़ाके की ठंड में लोगों ने सुबह-सुबह किया स्नान

बरेली। मकर संक्रांति पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। कड़ाके की ठंड और ठंडी हवाएं चलने के कारण रामगंगा नदी में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम ही रही। कोरोना संक्रमण के चलते नदी के आसपास दुकानें भी नहीं सजी जिससे लोग रोजमर्रा की चीजों की खरीदारी करते। ठंड होने से श्रद्धालु सुबह-सु़बह ही स्नान करने के बाद सूर्य को अर्घ्य देकर आ गए। इसके बाद उन्होंने दानपुण्य किया। दोपहर 11 बजे रामंगगा नदी के आसपास सन्नाटा छा गया। इस बार लोगों ने अपने बच्चों के मुंडन भी नहीं कराए। हालांकि प्रशासन की ओर से स्नान पर कोई रोक नहीं थी। संवाद

आईजी आवास पर खिचड़ी भोज में जुटे अधिकारी

बरेली। आईजी रेंज राजेश कुमार पांडेय के आवास पर मकर संक्रांति के मौके पर खिचड़ी भोज आयोजित किया गया। इसमें एडीजी अविनाश चंद्र, डीएम नितीश कुमार, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, सीडीओ सीएम गर्ग, बीडीए वीसी जोगेंद्र सिंह समेत कई एएसपी, सीओ और थानों के प्रभारी शामिल हुए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed