फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People demonstrated against the dug drain

Bareilly News: भांजी को ले गया मामा, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 08 Oct 2023 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
People demonstrated against the dug drain
पीलीभीत। सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव की रहने वाली छात्रा स्कूल जाने के बात कहकर घर से गई। आरोप है कि रिश्ते का मामा उसे बहलाकर ले गया। पुलिस ने मां की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी पुत्री शहर के एक स्कूल में पढ़ाई करती है। 21 सितंबर को पुत्री सुबह आठ बजे घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद देर शाम तक नहीं लौटी। जानकारी मिली कि जिला शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के गांव खेड़ा संडा निवासी रामलखन पुत्र रामभान उसकी पुत्री को ले गया है। रामलखन महिला के बड़े भाई का साला है।
विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद उक्त लोगों से लड़की को वापस भेजने की बात कही गई तो रामभजन व उसकी पत्नी जशोदा देवी ने मना कर दिया। उल्टा वह अपने पुत्र का ही सहयोग करने लगे। इसके बाद महिला ने मामले की तहरीर थाना सुनगढ़ी पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर पिता पुत्र व मां के खिलाफ छात्रा को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed