फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People are suffocating due to smoke, people are troubled

Bareilly News: धुएं से घुट रहा दम, लोग परेशान

Sat, 05 Apr 2025 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
People are suffocating due to smoke, people are troubled
नवाबगंज फोटो 3 नवाबगंज सब्जी मंडी में सुबह को जलता कूडा करकट
वातावरण को दूषित कर रहे सफाईकर्मी, सुबह जला रहे कचरा, रोकटोक नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। कस्बे में कचरा एकत्रित कर रोजाना जलाने से हो रहे धुएं से लोगों का दम घुट रहा है, लेकिन शिकायत के बाद इस पर कोई रोकटोक नहीं लग सकी है। इससे सुबह टहलने निकल रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सरकार पर्यावरण को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए पौधारोपण, स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहा है। वहीं, दूसरी तरफ नगर पालिका परिषद नवाबगंज के सफाई कर्मी पर्यावरण को दूषित करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सुबह को साफ-सफाई के दौरान एकत्र होने वाला कूड़ा निस्तारण केंद्र न भेजकर जला देते हैं, जिससे सुबह को टहलने वालों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद नवाबगंज स्वच्छ भारत मिशन को लेकर गंभीर है। इसके लिए सफाईकर्मियों को आदेश दिए गए हैं कि जगह-जगह कूड़ा एकत्रित कर कूड़ा निस्तारण केंद्र भेजा जाए, लेकिन अधिकारियों के नजरअंदाज किए जाने से स्वच्छता मिशन को ये कर्मी पलीता लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि रोजाना इस तरह से कूड़ा-करकट जलाया जा रहा है, लेकिन यहां किसी की नजर नहीं पड़ रही है। यह नजारा सब्जी मंडी, बाजार रोड या मुख्यमार्ग पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बदल लेते हैं रास्ता
सुबह को अधिकांश बुजुर्ग, बीमार के साथ बच्चे और महिलाएं टहलने निकलते हैं, लेकिन यह देख वह अपना रास्ता बदल लेते हैं।
--
सफाई कर्मी कूड़ा-करकट जला रहे हैं। ऐसा मेरे संज्ञान में नहीं है। कूड़ा उठाने के लिए वाहन डोर टू डोर जा रहे हैं। इसके बाद भी सफाई कर्मी कूड़ा जला रहे है तो जांच कराई जाएगी।
- प्रेमलता राठौर, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed