फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People are suffering due to heat, queue of patients in OPD

Bareilly News: गर्मी से लोग हो रहे बेहाल, ओपीडी में मरीजों की कतार

Sat, 01 Jun 2024 05:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
People are suffering due to heat, queue of patients in OPD
बरेली। पारा 45 डिग्री के पार पहुंचने से सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की कतार बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में रोज पहुंच रहे मरीजों में से 30-40 में लू के संदिग्ध लक्षण मिल रहे हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अजय मोहन के मुताबिक प्रचंड गर्मी में सेहत के प्रति जरा सी अनदेखी से लोगों की हालत बिगड़ रही है। ओपीडी में हाथ पैर सुन्न होने, अचानक धुंधला दिखने, सिर चकराने, डिहाइड्रेशन की समस्याओं के मरीज बढ़ गए हैं। सप्ताहभर पहले इस तरह के चार से पांच मरीज आ रहे थे। अब यह संख्या 40 तक पहुंच रही है। उल्टी, दस्त, तेज बुखार और डायरिया की चपेट में आने वालों की भी कतार लग रही है। उन्हें दवा के साथ बचाव का सुझाव भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इधर, ओपीडी में कूलर लगने से मरीजों को हल्की राहत मिली है पर परचा और दवा काउंटर पर टिन शेड की छांव नाकाफी साबित हो रही है। कतार में लगे लोगों की हालत बिगड़ रही है। शुक्रवार को दवा काउंटर पर लोग पसीने से तरबतर होते रहे। दोपहर दो बजे तक चलने वाली ओपीडी भी एक बजे ही सूनी पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed