फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pensioners will become eyes and ears of police in nine districts

Bareilly News: नौ जिलों में पुलिस की आंख-कान बनेंगे पेंशनर

Tue, 31 Dec 2024 03:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Pensioners will become eyes and ears of police in nine districts
बरेली। जोन के नौ जिलों में पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी पुलिस की आंख-कान बनेंगे। एडीजी रमित शर्मा ने नए साल में यह पहल की है। सोमवार को उन्होंने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण में सहयोग मांगा।
विज्ञापन

एडीजी कार्यालय में हुई बैठक में बरेली जिले के कई पुलिस पेंशनर शामिल हुए। जोन के बाकी आठ जिलों के पुलिस पेंशनर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक से जुड़े।
विज्ञापन

एडीजी ने रिटायर्ड अधिकारियों के अनुभव और उनके योगदान की सराहना की। कहा कि वह लोग अब भी सक्रिय रहकर समाज के खुराफाती तत्वों को चिह्नित करने में पुलिस की मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई पीढ़ी को नशा व अन्य बुराइयों से दूर रखें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उन लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी पेंशनरों को स्मृति चिह्न भेंट किए। बैठक में एसएसपी अनुराग आर्य व संबंधित नोडल अधिकारी भी शामिल हुए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed