{"_id":"6657c28e915b5d6b430a3e94","slug":"pedestrians-wandering-for-drinking-water-amid-scorching-heat-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-103314-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भीषण गर्मी के बीच पेयजल के लिए भटक रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भीषण गर्मी के बीच पेयजल के लिए भटक रहे राहगीर
विज्ञापन
सिरौली। भीषण गर्मी ने हर किसी को बेहाल कर दिया है। बावजूद नगर में पेयजल के पर्याप्त बंदोबस्त नहीं किए गए। इस कारण आए दिन राहगीर पेयजल के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।
नगर में आंवला अड्डे पर लगा सरकारी फ्रीजर खराब है। यहां लगा एक इंडिया मार्का का नल भी हांफ रहा है। बूंदें टपकने से यह नल लोगों के लिए बेकार साबित हो रहा है, जबकि बरेली और मुरादाबाद बस अड्डे पर नगर पंचायत ने कोई फ्रीजर नहीं लगवाया है। न ही यहां कोई सरकारी नल है, जिससे दूरदराज से आने वाले लोगों को मजबूरी में महंगी पानी की बोतलें खरीदनी पड़ती है, जबकि यहां सप्ताह में दो बाजारें लगती हैं, जहां पानी को लेकर मारामारी रहती है। यही नहीं जो व्यक्ति पानी की महंगी बोतलें खरीद नहीं सकते। वे पानी के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं।
कस्बे के रामबाबू कोरी, व्यापारी नेता राजीव गुप्ता, युवजन सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष आलम खा ने नगर पंचायत प्रशासन से खराब फ्रीजर नल सही कराने के साथ नगर के मुख्य अड्डों पर नलों व फ्रीजरों की संख्या बढ़ाने एवं साप्ताहिक बाजारों में बाहरी लोगों की सुविधाओं के लिए पानी के टैंकर रखवाने की मांग की है।
विज्ञापन
समस्याओं का जल्द होगा समाधान
सिरौली नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजन तिवारी ने बताया कि यह समस्या संज्ञान में है। शीघ्र ही खराब फ्रीजर की जगह नया लगवाया जाएगा। फ्रीजरों की संख्या बढ़ाने के साथ साप्ताहिक बाजारों में बाहरी लोगों की सुविधा के लिए पीने के पानी का टैंकर खड़ा कराया जाएगा। खराब सरकारी नल भी शीघ्र सही कराएंगे। संवाद