फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pearl Park will form the multi-story parking

मोती पार्क में बनेगी मल्टी स्टोरी पार्किंग

Thu, 21 Jan 2016 01:39 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 21 Jan 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Pearl Park will form the multi-story parking
बरेली। 13 वें और 14वें वित्त आयोग से प्राप्त बजट से शहर में 19.18 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। दो करोड़ रुपये ठोप अपशिष्ट प्रबंधन और पौने तीन करोड़ रुपये पेयजल आपूर्ति के कार्य लिए गये हैं। 84 लाख से सीवर के काम होंगे और 7.5 करोड़ से दो सड़कें फोरलेन बनाई जाएंगी। मोती पार्क में 50 लाख रुपये से मल्टी स्टोरी पार्किंग बनेगी। सवा करोड़ से प्रकाश व्यवस्था बेहतर की जाएगी। चौपुला से पटेल चौक तक फुटपाथ और सर्विस लेन रोड बनेगी।
विज्ञापन

कमिश्नर प्रमांशु कुमार की अध्यक्षता में मंडलायुक्त सभागार में बुधवार को हुई बैठक में नगर निगम की ओर से रखे गए ज्यादातर प्रस्ताव स्वीकृत हो गए। आईवीआरआई रोड चार करोड़ से फोरलेन होगी। जल निकासी पर 4.5 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए छह हाइड्रोलिक ट्रैक्टर और कूड़ा एकत्र करने के लिए 500 कवर्ड रिक्शा खरीदे जाएंगे। डोर टू डोर के लिए 10 स्थानों पर रैंप का निर्माण कराया जाएगा। बदायूं रोड फोरलेन पर करगैना तक पोल लगाकर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। पेयजल आपूर्ति के लिए आजमनगर,  सरायखां, पुराना शहर, किला, किला छावनी, चक महमूद और एजाजनगर गौंटिया, बरेली कालेज में एक- एक नलकूप निर्माण कराया जाएगा। आठ वाटर टैंकरों, एक सीवर सक्शन मशीन, 600 मेन होल कवर के निर्माण और 525 बड़े मेन होल कवर के निर्माण और गलियों में 215 किमी सीवर लाईनों के कामों को भी हरी झंडी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 बैठक में मेयर डा. आईएस तोमर, प्रभारी डीएम शिव सहाय अवस्थी, नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव, बीडीए सचिव गरिमा यादव, सचिव, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन संजीव भारद्वाज, एक्सईएन नगर निगम सतीश कुमार और गयूर अहमद, जलकल एई आर बी राजपूत आदि मौजूद थे।
14 वें वित्त से स्वीकृत मुख्य कार्य (लाख में)
 कार्य का नाम                           स्वीकृत बजट

1- ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन                   196.40
2- पेयजल आपूर्ति प्रस्ताव                 237.20
3- सीवरेज सुदृढ़ीकरण प्रस्ताव              84.12
4- दो सड़कों के फोरलेन निर्माण           786.00
5- जल निकासी प्रस्ताव (जोन एक-दो) 278.02
6 जल निकासी प्रस्ताव (जोन तीन-चार) 163.31
7- मोती पार्क में मल्टी स्टोरी निर्माण           50.00
8- विभिन्न मार्गों में पथ प्रकाश सुधार       123.24
कुल प्रस्ताव                                 1918.29
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed